Google Analytics —— Meta Pixel

स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने सरकार के साथ निजी क्षेत्र की भागीदारी जरूरी: CM साय

CM Sai on Hospitals: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाने के पास बेस्ट ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ किया। साथ ही कहा कि आदिवासी बहुल छत्तीसगढ़ राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ-साथ निजी क्षेत्र की भागीदारी भी जरूरी है। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद से अब तक प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है, लेकिन अभी भी काफी कुछ करने की जरूरत है। राज्य सरकार का यह प्रयास है कि प्रदेश के नागरिकों को विशेष रूप से दूरस्थ अंचलों के मरीजों को भी अच्छी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

यह भी पढ़ें:- सेवा भाव से मरीजों का इलाज करें डॉक्टर्स: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अस्पताल छत्तीसगढ़ के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधाएं मुहैया कराएगा। राजधानी रायपुर में हड्डी रोग के इलाज के लिए एक और अच्छी सुविधा उपलब्ध हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें जरूरतमंद मरीजों को पांच लाख रूपए तक के निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को इलाज कराने के लिए वे अपने सार्वजनिक जीवन के शुरुआत से ही सक्रिय रहे हैं। (CM Sai on Hospitals)

 

सांसद विधायक और केंद्रीय राज्य मंत्री रहते हुए उन्होंने अनेक मरीजों का इलाज कराया है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री राहत कोष के माध्यम से इलाज के लिए राशि स्वीकृत होने पर सात दिन के अंदर संबंधित अस्पताल को राशि उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से आग्रह किया कि आने वाले समय में जरूरतमंद मरीजों को राज्य और केन्द्र सरकार की योजनाओं के तहत इलाज के लिए इस अस्पताल में भी भेजा जाएगा। उम्मीद है कि ऐसे मरीजों को यहां अच्छे इलाज की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। (CM Sai on Hospitals)

विधायक मोतीलाल साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और लोगों को रायपुर में हड्डी रोग के इलाज के लिए उत्कृष्ट हास्पिटल की स्थापना पर बधाई और शुभकामनाएं दी। अस्पताल के संचालकों ने अस्पताल में हड्डी रोग चिकित्सा की आधुनिक सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, वार्ड पार्षद शीतल, हॉस्पिटल के डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. प्रवीण अग्रवाल, डॉ. रोहित कनोई, डॉ. सुनील देवांगन, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव समेत अन्य डॉक्टर्स उपस्थित थे। (CM Sai on Hospitals)

Back to top button
error: Content is protected !!