Google Analytics —— Meta Pixel

CM विष्णुदेव साय ने भोरमदेव में कावड़ियों पर की पुष्प वर्षा, ऐतिहासिक रहा क्षण, पढ़ें पूरी खबर

CM Sai in Kawardha: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले के भोरमदेव में शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। इस दौरान डिप्टी CM विजय शर्मा भी उनके साथ मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने भोरमदेव में सावन सोमवार के अवसर पर हजारों की संख्या में पहुंचे शिव भक्तों, जो सैकड़ों किलोमीटर पैदल यात्रा कर शिवजी का जल अभिषेक करने आए हैं, उन पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। यह आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार हुआ, जब प्रदेश के मुखिया ने खुद कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की।

यह भी पढ़ें:- स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने सरकार के साथ निजी क्षेत्र की भागीदारी जरूरी: CM साय

मुख्यमंत्री द्वारा पुष्प वर्षा का यह क्षण श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक रहा। पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री ने खुद कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह और भी बढ़ गया। इस आयोजन से छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं और संस्कृति को और भी सशक्त बनाएगा। CM साय ने भोरमदेव बाबा का पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के किए कामना भी की। भोरमदेव में पुष्प वर्षा के बाद मुख्यमंत्री साय भोरमदेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने कवर्धा के प्राचीन और प्रसिद्ध बूढ़ा महादेव मंदिर में पंचमुखी बूढ़ा महादेव का दर्शन, पूजन और अभिषेक किया। (CM Sai in Kawardha)

 

भोरमदेव और बूढ़ा महादेव की महत्ता

श्रावण मास के पवित्र अवसर पर भोरमदेव और बूढ़ा महादेव मंदिर में विशेष रूप से हजारों की संख्या में कावड़िए अमरकंटक से नर्मदा जल लाकर शिवजी का अभिषेक करते हैं। यह परंपरा पिछले 25 से 30 सालों से जारी है और हर साल कावड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। मुख्यमंत्री साय का इस साल शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा करना इस परंपरा को और ज्यादा विशेष बना रहा है। भोरमदेव मंदिर और कवर्धा का बूढ़ा महादेव मंदिर छत्तीसगढ़ में विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखते हैं। भोरमदेव मंदिर अपनी प्राचीनता और वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है, जिसे छत्तीसगढ़ का “खजुराहो” भी कहा जाता है। (CM Sai in Kawardha)

Back to top button
error: Content is protected !!