Google Analytics —— Meta Pixel

धर्म की आड़ में राजनीति करती है भाजपा: पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया

Congress on CM Sai: छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार डहरिया ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म की आड़ में राजनीति करती है। जाति धर्म के आधार पर समाज को बांटने का काम किया जाता है। कावड़ियों पर पुष्प वर्षा ठीक है, लेकिन CM साय को ऐसे बयान नहीं देना चाहिए। दरअसल, CM विष्णुदेव साय ने कहा था कि कवर्धा में पहले लाठी बरसती थी, लेकिन अब हम कांवरियों पर फूल बरसा रहे हैं, जिसे लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है।

यह भी पढ़ें:- राज्यपाल डेका ने केंद्रीय गृहमंत्री शाह और गडकरी से की मुलाकात, पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कवर्धा में कभी भी लाठी नहीं बरसी है। भाजपा अपने दिमाग से निकाल दे कि हिंदुत्व की ठेकेदार सिर्फ वहीं है। बीजेपी लड़ाई और दंगा कराती है। कांग्रेस सभी धर्म का उचित सम्मान करती है। भाजपा को ये बताना चाहिए कि कवर्धा हत्या की राजधानी कैसे बन गई। कवर्धा में क्रूर हत्याएं क्यों हो रही है? इस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री रामजी भारती ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों की राजनीतिक दुकान सनातन विरोध और हिन्दुत्व के प्रति घृणा से सजी पड़ी है। रह-रहकर अपनी इन दुकानों में बैठकर सनातन संस्कृति के खिलाफ विष-वमन करते रहना कांग्रेसियों की लत में शुमार हो गया है। (Congress on CM Sai)

डायरिया के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही कांग्रेस: भारती

महामंत्री रामजी भारती ने कहा कि भूपेश सरकार के राज में इलाज के अभाव में प्रदेश के 39 हजार बच्चों की मौत से कलंकित कांग्रेस डायरिया के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाकर ओछी राजनीति कर रही है। जबकि प्रदेश की भाजपा सरकार इस बीमारी के प्रसार पर अंकुश लगाने के तमाम उपायों पर पूरी संजीदगी और संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। सनातन के खिलाफ खुद को खड़ा बताने के लिए अब कांग्रेसी कार्ल मार्क्स के धर्म को अफीम बताए जाने तक को जस्टीफाई करने में जरा भी शर्म महसूस नहीं कर रहे हैं। इससे यह भी साफ हो गया है कि वामपंथियों के रचे चक्रव्यूह में फंसी कांग्रेस विचारों से पूरी तरह कंगाल हो चुकी है कि अब वामपंथ के उधार के विचारों की बैसाखी पर अपने राजनीतिक वजूद को बचाने के ये घृणित उपक्रम कांग्रेस की नियति हो चले हैं। (Congress on CM Sai)

Back to top button
error: Content is protected !!