Google Analytics —— Meta Pixel

दीक्षांत समारोह : मुख्यमंत्री साय के हाथों SSP संतोष सिंह को मिली डॉक्टरेट की उपाधि, 48 विद्यार्थियों को मिले गोल्ड मेडल

रायपुर : छत्तीसगढ़ कॉडर के वरिष्ठ आईपीएस अफसर व SSP रायपुर संतोष कुमार सिंह ने एक बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की है। राज्यपाल छत्तीसगढ़ महामहिम रामेन डेका की उपस्थिति में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा उन्हें दुर्ग जिले के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में आज संपन्न हुए द्वितीय दीक्षांत समारोह में उनके संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों से जुड़े विषय पर किए गए शोध कार्य पूर्ण करने पर आज डॉक्टर (Doctorate Degree) की उपाधि प्रदान की। उन्होंने अपना शोध कार्य निर्देशक डॉ. सुनीता मिश्रा, विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान शासकीय नवीन महाविद्यालय भिलाई एवं सहायक-निर्देशक डॉ. प्रमोद यादव विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान, सेठ आरसीएस कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय दुर्ग के निर्देशन में पूरा किया है।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन 8 अगस्त गुरुवार को , सुनी जाएंगी आम जनता की समस्याएं

उनके शोध का विषय था “United Nations Peacebuilding Commission: Assessing its Role and Functions” (संयुक्त राष्ट्र के शांति-निर्माण प्रयासों की भूमिका व कार्यों की समालोचना)। उन्होंने पाया है कि शीत युद्ध के बाद दुनिया में हिंसाग्रस्त राष्ट्रों में शांति को चिरस्थाई बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के शांति-रक्षा (पीस कीपिंग) और शांति-स्थापना (पीस मेकिंग) प्रयासों से आगे बढ़कर शांति-निर्माण या सुदृढ़ीकरण (पीस बिल्डिंग) कार्यों पर जोर देने की आवश्यकता है। इस सदी में संयुक्त राष्ट्र के यूएन पीसबिल्डिंग कमीशन के पर्यवेक्षण में किए जा रहे पीस-बिल्डिंग मिशनों ने दुनिया में शांति प्रयासों को बहुत मजबूत किया है। सिंह की यह थीसिस संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों विशेषकर शांति-निर्माण (पीस-बिल्डिंग) जो शांति प्रयासों में नया क्षेत्र है, उसकी समझ बढ़ाने में मदद करेगा। (Doctorate Degree)

बीआईटी दुर्ग के सभागार में आज संपन्न हुए दीक्षांत समारोह में प्रख्यात शिक्षाविद अतुल कोठरी, कुलपति अरुणा पल्टा, विधायक ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव, रिकेश सेन, रजिस्ट्रार भूपेंद्र कुलदीप, प्राध्यापकगण, शोधार्थी, छात्र- छात्राएं आदि उपस्थित थे।

विकसित भारत बनाने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी : सीएम साय
मुख्यमंत्री ने सभी शोधार्थियों और छात्रों से संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प को पूरा करने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। जिसके साथ एक अच्छे मानव संसाधन का निर्माण होगा। केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार है। इसमें हमारी भागीदारी है कि, छत्तीसगढ़ भी विकास करके प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने में सहयोगी बने। इसी क्रम में केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में 152 पीएम श्री स्कूल स्वीकृत किए गए हैं। जिस तरह से यूनिवर्सिटी के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त की है। इस तरह राज्य के अन्य छात्र भी आगे बढ़ें, इस दीक्षांत समारोह का यही मकसद है।

दीक्षांत समारोह में 68 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई और विभिन्न विषयों की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 48 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। इस दीक्षांत समारोह रायपुर एसएसपी संतोष सिंह और आईजी रतनलाल डांगी भी डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने वालों में शामिल रहे। (Doctorate Degree)

Back to top button
error: Content is protected !!