Google Analytics —— Meta Pixel

जीवन और चिकित्सा बीमा प्रीमियम से 18% GST वापस लेने की मांग, INDIA गठबंधन का प्रदर्शन

INDIA Alliance MPs Protest: INDIA गठबंधन के सांसदों ने जीवन और चिकित्सा बीमा प्रीमियम से 18% GST वापस लेने की मांग की है। इसे लेकर INDIA गठबंधन ने संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। इस पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि सभी विपक्षी दलों और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मांग है कि वित्त विधेयक में इंडेक्सेशन का क्लॉज हटाया जाए, क्योंकि यह बिल्कुल मध्यम वर्ग के खिलाफ था। हमारे द्वारा डाले गए दबाव के बाद इंडेक्सेशन को वापस ले लिया गया है और अब मध्यम वर्ग को राहत मिली है।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का विवादित बयान, कहा- भारत में भी हो सकते हैं बांग्लादेश जैसे हालात

उन्होंने कहा कि हमारी एक और मांग थी कि जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पर 18% GST हटाया जाए। सरकार ने विपक्ष द्वारा पेश किए गए संशोधन पर वोटिंग की अनुमति नहीं दी। वहीं कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य बीमा और दवाइयों पर जो GST लगा रखी है उससे आम जनमानस बहुत परेशान है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी इसके लिए पत्र लिख चुके हैं। सरकार के अंदर भी इस बात के लिए बहुत विरोध है। सरकार को आम आदमी को राहत देनी पड़ेगी। (INDIA Alliance MPs Protest)

यह भी पढ़ें:- दीक्षांत समारोह : मुख्यमंत्री साय के हाथों SSP संतोष सिंह को मिली डॉक्टरेट की उपाधि, 48 विद्यार्थियों को मिले गोल्ड मेडल

स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर 18% GST वापस लेने की मांग को लेकर संसद में INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन में शामिल JMM नेता महुआ माजी ने कहा कि मोदी सरकार बिना कुछ सोचे समझे तानाशाही के तहत कुछ भी लागू कर देती है। नोटबंदी कर दी, GST लागू कर दिया। हेल्थ सेक्टर में अगर 18% GST होगा तो मध्यम वर्ग इससे बहुत ज्यादा प्रभावित होगा… ये देश के साथ बहुत बड़ा अन्याय है। ये विरोध तबतक जारी रहेगा जब तक 18% GST खत्म नहीं होती। (INDIA Alliance MPs Protest)

Back to top button
error: Content is protected !!