Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : रायपुर सांसद बृजमोहन ने परिवार संग मनाया सावन झुला उत्सव

Raipur MP Brijmohan Agrawal :  मानसून सत्र के बाद दिल्ली से लौटे सांसद बृजमोहन अग्रवाल (Raipur MP Brijmohan Agrawal) के निज आवास पर प्रति वर्ष की भांति सावन झूले का आयोजन किया गया। जिसमे परिवार के सदस्यों के साथ ही उनके पुराने मित्र अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे, और सावन के गीतों के साथ ही झूले का आनंद लिया।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव को उपहार में भेजा आमों का टोकरा, साय ने कहा- इन आमों में बसी हैं भगवान श्री राम की यादें

इस अवसर बृजमोहन अग्रवाल (Raipur MP Brijmohan Agrawal) ने कहा कि, सावन का महीना हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। यह माह भगवान शिव की उपासना का विशेष समय है। जो भक्ति, ध्यान, और प्रकृति के प्रति प्रेम का प्रतीक है।

यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री मोदी ICAR द्वारा विकसित बीजों की 109 किस्मों को खेतों में जाकर जारी करेंगे : शिवराज सिंह चौहान

सावन का महीना वर्षा ऋतु का भी समय होता है, जो धरती की उर्वरता, हरियाली, और जीवन के पुनरुत्थान का प्रतीक है। यह पर्व सभी के जीवन मे खुशहाली लेकर आये। अच्छी बारिश हो,अन्नदाता किसानों के साथ ही सभी छत्तीसगढ़वासियों का जीवन खुशहाल हो यही भगवान भोले शंकर से प्रार्थना करते हैं। (Raipur MP Brijmohan Agrawal)

Back to top button
error: Content is protected !!