छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिशा-निर्देश जारी, CM विष्णुदेव साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण
Independence Day 2024: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय और डिप्टी CM अरुण साव बिलासपुर में ध्वजारोहण करेंगे। इसी तरह डिप्टी CM विजय शर्मा बस्तर में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्य अतिथियों के नामों की सूची जारी कर दी है।
यह भी पढ़ें:- संत गुरू घासीदास बाबा के विचार व संदेश प्रासंगिक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में, कृषि मंत्री रामविचार नेताम सरगुजा में, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल महासमुंद में, वन मंत्री केदार कश्यप दुर्ग में, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा में, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बलौदाबाजार में, वित्त मंत्री ओपी चौधरी जांजगीर-चांपा में, महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर-रामानुजगंज में, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सांरगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। (Independence Day 2024)
गरियाबंद में ध्वजारोहण करेंगे रायपुर सांसद
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल गरियाबंद में, दुर्ग सांसद विजय बघेल बालोद में, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय खैरागढ़-गंडई-छुईखदान, सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज जशपुर में, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी बेमेतरा में, सांसद राधेश्याम राठिया रायगढ़ में, जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े सक्ती में, बस्तर सांसद महेश कश्यप दंतेवाड़ा में, सांसद भोजराज नाग कांकेर में, सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह नारायणपुर जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। (Independence Day 2024)
विधायक रेणुका कोंडागांव में करेंगी ध्वजारोहण
विधायक पुन्नु लाल मोहले मुंगेली में, धरमलाल कौशिक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में, अमर अग्रवाल कबीरधाम में, अजय चंद्राकर धमतरी में, भैयालाल राजवाड़े सूरजपुर में, विक्रम उसेंडी बीजापुर में, राजेश मूणत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में, BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सुकमा जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में करेंगे। वहीं विधायक रेणुका सिंह कोरिया में और लता उसेंडी कोंडागांव जिला मुख्यालय में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण करेंगी। (Independence Day 2024)



