Google Analytics —— Meta Pixel

सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में भगदड़ से 7 कांवड़ियों की मौत, 12 से ज्यादा घायल, पढ़ें पूरी खबर

Stampede in Bihar: बिहार के जहानाबाद में सावन के चौथे सोमवार को बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, मखदुमपुर में श्रावणी मेले के दौरान बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़ मच गई, जिसकी चपेट में आने से 7 कांवड़ियों की मौत हो गई। जबकि 12 से ज्यादा घायल हो गए। कलेक्टर अलंकृता पांडे ने कहा कि हम हर चीज पर नजर रख रहे हैं। अब स्थिति नियंत्रण में है। जहानाबाद SHO दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि कलेक्टर और SP ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। हम मृतकों और घायलों के परिवारों से मिल रहे हैं। साथ ही उनसे पूछताछ कर रहे हैं। हम मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजेंगे।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिशा-निर्देश जारी, CM विष्णुदेव साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

हादसे के दौरान मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मंदिर के पास फूल दुकानदारों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद ही भगदड़ मची। लोग एक-दूसरे पर चढ़कर आगे बढ़ने लगे। हादसे के लिए पुलिस और जिला प्रशासन जिम्मेदार है। भगदड़ के दौरान वहां कोई पुलिस वाला मौजूद नहीं दिया था। पुलिसवाले रास्ते में थे, लेकिन मंदिर में कोई नहीं था। वहीं मृतकों के परिजन ने प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि घटना का कारण लाठीचार्ज है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी पर श्रद्धालु एक तरफ से उतर और दूसरी तरफ से चढ़ रहे थे। इस बीच व्यवस्था में लगे प्रशासन के कर्मचारी लाठी भांजने लगे। इससे भगदड़ मची। इस दौरान जान बचाने की कोशिश में श्रद्धालु भागने लगे और दब गए। (Stampede in Bihar)

मृतक के परिजन का आरोप

मृतकों के परिजन का कहना है कि जिला प्रशासन ने सही व्यवस्था नहीं की थी। प्रशासन की एक भी गाड़ी मौके पर मौजूद नहीं थी। अगर होती तो लोगों की जान बच सकती थी। व्यवस्था में बहुत बड़ी लापरवाही हुई है। एक एंबुलेंस से 4-4 शवों को भेजा गया। हादसे में जान गंवाने वाले 7 लोगों में 5 महिलाएं हैं। मृतकों में गया जिले के मोर टेकरी गांव में रहने वाली पूनम देवी, मखदुमपुर थाना क्षेत्र के लडौआ गांव में रहने वाली निशा कुमारी, जल बीघा के नाडोल में रहने वाली सुशीला देवी, नगर थाना क्षेत्र के एरकी गांव में रहने वाली निशा देवी शामिल हैं। दो पुरुषों की पहचान राजू कुमार और प्यारे पासवान के रूप में हुई है। जबकि एक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी शिनाख्त करने में जुटी हुई है। (Stampede in Bihar)

Back to top button
error: Content is protected !!