ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में 5 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत, 2 घायल

Accident in Tamilnadu: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहां चेन्नई-तिरुपति नेशनल हाईवे पर एक ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 5 छात्रों की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक हादसे में 2 छात्र घायल हुए हैं, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी स्टूडेंट्स एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते थे। फिलहाल तिरुत्तनी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:- सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में भगदड़ से 7 कांवड़ियों की मौत, 12 से ज्यादा घायल, पढ़ें पूरी खबर
भारत में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पिछले साल कुल 4 लाख 61 हजार 312 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन हादसों में मरने वालों की संख्या 1 लाख 68 हजार 491 हो गई है और करीब 4.45 लाख लोग घायल भी हुए थे। भारत में दुर्घटनाओं की संख्या 2021 की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत बढ़ गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 9.4 प्रतिशत बढ़ गई है।भारतीय सड़कों पर तेज रफ्तार जानलेवा साबित हुई है। 2022 में हुई लगभग 75 प्रतिशत दुर्घटनाओं का कारण यही है। (Accident in Tamilnadu)
गलत दिशा में ड्राइविंग सबसे बड़ा कारण
सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों के पीछे गलत दिशा में ड्राइविंग भी सबसे बड़े कारणों में से एक है, जिसका योगदान लगभग छह प्रतिशत है। नशे में गाड़ी चलाना और गाड़ी चलाते समय फोन का इस्तेमाल दो अन्य बड़े कारण हैं, जो भारत में चार प्रतिशत से अधिक सड़क दुर्घटनाओं में हिस्सेदार हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक बुनियादी सड़क सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन के कारण भी पिछले साल भारत में लगभग 70 हजार लोग मारे गए। सभी बैठने वालों के लिए अनिवार्य सीटबेल्ट नियम लागू करने के बावजूद 2022 में इसे न पहनने के कारण लगभग 17 हजार लोगों की जान चली गई। वहीं हेलमेट न पहनने के कारण 50 हजार से ज्यादा दोपहिया वाहन चालकों की भी मौत हो गई। (Accident in Tamilnadu)



