राहुल गांधी और कांग्रेसी देश को बदनाम करने वाले गैंग: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
BJP on Hindenburg Report: भारत में हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर सियासत जारी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और जयराम रमेश देश को बदनाम करने वाले गैंग हैं। हिंडेनबर्ग हमें बदनाम करता है, हम देश की बदनामी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। ये लोग देश के दुश्मन हैं। हिंडेनबर्ग पर कड़ी कार्रवाई होगी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि पिछले 10 सालों में भारत की विकास की रफ्तार बहुत तेजी आगे बढ़ी है। दुनिया के कुछ लोग या देश के कुछ लोग जो भारत के विकास को रोकना चाहते हैं, वे ऐसी रिपोर्ट प्रकाशित कराते हैं। ये बेबुनियाद आरोप है।
यह भी पढ़ें:- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से किए सवाल, पूछा- बुच ने अभी तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया?
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस का एक ही काम है, देश में अराजकता फैलाना और देश को विवादित मामलों में उलझाए रखना। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा का हर कार्यकर्ता भारत को प्रगति और विकास के रास्ते पर ले जा रहा है। कांग्रेस सिर्फ भटकाने और सबको अंधेरे में रखने की कोशिश करती है। यह उनका शुरू से ही तरीका रहा है और वे इसी के अनुसार काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार कोशिश करते हैं कि दुनिया के सामने भारत के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाए। लोकसभा चुनाव के दौरान भी इन्होंने EVM की निष्पक्षता को लेकर और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर प्रश्न खड़ा किया है। यह भी किसी षड्यंत्र का हिस्सा है। (BJP on Hindenburg Report)
हिंडनबर्ग कोई दूध के धुले हैं क्या?: प्रसाद
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हिंडनबर्ग कौन है? ये कोई दूध के धुले हैं क्या? वहां जॉर्ज सोरोस ने निवेश किया है वो भारत के लोकतंत्र पर विश्वास नहीं करते हैं। PM मोदी के लिए खुलेआम अलग-अलग शब्दों का प्रयोग करते हैं, जो हिंडनबर्ग एंटी इंडिया का फ्रंट बना हुआ है उसकी रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस पार्टी हल्ला करती है। कांग्रेस पार्टी को हम देश में एक्सपोज करेंगे। कांग्रेस भारत में आर्थिक अराजकता लाने के पीछे पड़ी है। जॉर्ज सोरोस समर्थित हिंडनबर्ग भारत विरोधी प्रचार कर रहे हैं और मोदी सरकार को हटाना चाहते हैं। दूसरी ओर टूलकिट गिरोह और कांग्रेस को भारत के विकास में कोई दिलचस्पी नहीं है। दुर्भाग्य से PM नरेंद्र मोदी के प्रति उनकी नफरत ने कांग्रेस को देश के खिलाफ ही खड़ा कर दिया है। (BJP on Hindenburg Report)
देश में अराजकता और अस्थिरता लाने की साजिश: प्रसाद
सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत के लोगों द्वारा ठुकराए जाने के बाद, कांग्रेस पार्टी, उसके सहयोगियों और टूलकिट गिरोह ने मिलकर भारत में आर्थिक अराजकता और अस्थिरता लाने की साजिश रची है? हिंडनबर्ग रिपोर्ट शनिवार को जारी हुई है, रविवार को हल्ला मचता है, ताकि सोमवार को पूरे कैपिटल मार्केट को अस्थिर कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि शेयरों के मामले में भी भारत एक सुरक्षित, स्थिर और आशाजनक बाजार है। यह सुनिश्चित करना SEBI की कानूनी जिम्मेदारी है कि बाजार सुचारु रूप से चले। जब SEBI ने जुलाई में अपनी पूरी जांच पूरी करने के बाद, जो कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में की गई थी, हिंडनबर्ग के खिलाफ नोटिस जारी किया, तब अपने बचाव के पक्ष में कोई जवाब दिए बिना उन्होंने यह हमला किया है, यह बेबुनियाद हमला है। (BJP on Hindenburg Report)
अर्थव्यवस्था को कमजोर करने का षड्यंत्र: पूनावाला
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि ऐसे हिंडनबर्ग जिस पर अमेरिका में भी डिसएप्वाइंटमेंट का केस चल रहा है उसकी ऐसी एक रिपोर्ट जिसमें पूरी तरीके से झूठ परोसा गया है उसको आधार बनाते हुए भारत की अर्थव्यवस्था में पैनिक क्रिएट करना, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने भी इससे पहले जो रिपोर्ट आई थी उससे कूड़े की डिब्बे में डालने का काम किया था तो राहुल गांधी और उनके जमात सुप्रीम कोर्ट पर सवाल खड़े कर रहे हैं क्या? जब भी संसद का सत्र आस-पास आता है तो ये लोग एक विदेशी रिपोर्ट लेकर आते हैं और उसको लेकर एक मुद्दा खड़ा किया जाता है। उनके नेता कहते ही हैं कि जैसी बांग्लादेश की स्थिति है वैसे भारत की भी होनी चाहिए तो क्या भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने का ये षड्यंत्र रचा जा रहा है? (BJP on Hindenburg Report)



