Balodabazar : जिला मुख्यालय में स्वास्थ्य एवं प्रभारी मंत्री जायसवाल करेंगे ध्वजारोहण
Independence Day 2024 : बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त (Independence Day 2024) को गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन 15 अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणि हाई स्कूल मैदान में किया जाएगा।
यह भी पढ़े :- Har Ghar Tiranga: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के साथ लगाएं प्रोफाइल पिक्चर, साय ने नागरिकों से की अपील
जहां मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा,बीस सूत्रीय कार्यान्वयन एवं जिला प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे ।
यह भी पढ़े :- Independence Day 2024 : स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने शुभकामनाएं दी, युवा पीढ़ी से किया आह्वान
जिला कलेक्टोरेट से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः 8:59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन एवं स्वागत होगा और प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण,राष्ट्रीय धुन एवं परेड सलामी, 9:05 बजे परेड का निरीक्षण, 9:10 बजे मार्च पास्ट, प्रातः 9:20 बजे मुख्य अतिथि के द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश वाचन तथा 9:55 बजे शहिद परीवारों का सम्मान, 10:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10:25 बजे पुरस्कार वितरण एवं 11:00 बजे मुख्य अतिथि महोदय का प्रस्थान होगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी आमंत्रित से अनुरोध किया गया है कि 20 मिनट पूर्व अपने स्थान ग्रहण कर लें।
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में जब कि उप मुख्यमंत्री अरूण साव बिलासपुर में तथा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज मुख्य अतिथियों के नामों की सूची जारी कर दी गई है।



