Google Analytics —— Meta Pixel

बलौदाबाजार में विहिप और बजरंग दल की आक्रोश रैली, हिंदू विरोधियों का दहन किया पुतला

VHP Bajrang Dal Rally: अखंड भारत दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के नेतृत्व में बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में एक आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाना और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग करना था। रैली में हिंदू समाज के सदस्यों ने भाग लिया और मुस्लिम कट्टरपंथियों के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया गया। इस दौरान भारत माता की आरती की गई और महामहिम राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया।

यह भी पढ़ें:- पूर्व CM लालू प्रसाद यादव ने कहा- हक मांगना नहीं छिनना पड़ता है, भाजपा-जदयू सरकार को घेरा

ज्ञापन में विहिप और हिंदू समाज ने हाल ही में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा और अत्याचारों का उल्लेख किया और मांग की कि भारत सरकार इस मामले में स्पष्ट रुख अपनाए। विहिप के कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से मांग की कि वह बांग्लादेश सहित अन्य इस्लामी देशों में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे और देश में एक समान कानून लागू कर अल्पसंख्यक बोर्ड को समाप्त करे। इसके साथ ही, उन्होंने देश में गैरकानूनी रूप से रह रहे रोहिंग्या, बांग्लादेशी, और पाकिस्तानी मुस्लिमों को देश से निष्कासित करने की मांग भी की। (VHP Bajrang Dal Rally)

विहिप जिला अध्यक्ष ने किया नेतृत्व 

रैली का नेतृत्व विहिप जिला अध्यक्ष अभिषेक (मिकी) तिवारी के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, प्रांत पदाधिकारी सुशील भूषनिया, हेमन्त वर्मा, जिला मंत्री राजेश केशरवानी, संयोजक रवि वर्मा, कोषाध्यक्ष शिवप्रकाश तिवारी, समरसता प्रमुख विनय गुप्ता, सेवा प्रमुख लक्षमेंद्र अग्रवाल, धर्म प्रचारक पंकज शुक्ला, सत्संग प्रमुख खिलावन पटेल, सह-समरसता प्रमुख अमित केशरवानी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष वासुदेव ठाकुर, सह-संयोजक दीपक साहू और विजय साहू शामिल थे। (VHP Bajrang Dal Rally)

इसके अलावा, विहिप नगर अध्यक्ष महेश ठाकुर, नगरपालिका सभापति संकेत शुक्ला, टेशुलाल धुरंधर, संतोष देवांगन, थानेश्वर वर्मा, विकास उपाध्याय, कृष्णानन्द अग्रवाल, इंदु पंजवानी, पार्षदगण अमितेश नेताम, कमल टंडन, कमल भारद्वाज, सतीश पटेल, विहिप सह मंत्री मुकेश पटेल, विनय फेंकर, खुशी वर्मा, पीताम्बर वर्मा, दुलेश साहू, राजेश मिश्रा, दिनेश यादव, पीताम्बर निर्मलकर, नीलकंठ साहू, गौतम चौहान, कैलाश साहू, युगल यादव, भवानी सिंह ठाकुर, महिपाल सिंह ठाकुर, मदन वर्मा, लोकनाथ सेन, गगन ध्रुव, भूपेंद्र यादव, हरीश पटेल, रजनीश साहू, राहुल चंद्राकर, और अन्य बड़ी संख्या में सनातनी बंधुओं ने भी इस रैली में भाग लिया। रैली की अगुवाई दुर्गावाहिनी की सदस्य सौम्या साहू, खुशी यादव, और रेशमा भारती ने हाथों में शस्त्र लेकर की। (VHP Bajrang Dal Rally)

Back to top button
error: Content is protected !!