यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रेलवे ने 46 ट्रेनों को फिर किया रद्द, देखें पूरी लिस्ट

Train Cancel in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, रेलवे ने बिलासपुर जोन से होकर गुजरने वाली 46 ट्रेनों को फिर रद्द कर दिया है। दरअसल, बिलासपुर मंडल के उमरिया स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा, जिसके चलते ट्रेनों को 26 अगस्त से 11 सितंबर तक रद्द कर दिया गया है। त्यौहारी सीजन में ट्रेन कैंसिल होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले रेलवे ने 72 ट्रेनों को रद्द किया था। साथ ही 22 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया था।
यह भी पढ़ें:- बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस पार्षद गिरफ्तार, 10 जून से चल रहा था फरार
रद्द होने वाली ट्रेनें
- 22 अगस्त और 3 सितंबर को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22408 निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 24 और 31 अगस्त को उदयपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 24 अगस्त से 12 सितंबर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 25 अगस्त और 1 सितंबर को शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20972 शालीमार-उयदपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 26 अगस्त, 2 और 9 सितंबर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 26 अगस्त से 14 सितंबर तक भोपाल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 27 अगस्त, 1 और 3 सितंबर को दुर्ग से चलने वाली 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। (Train Cancel in Chhattisgarh)
- 27 अगस्त, 3 और 10 सितंबर को अजमेर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 27 अगस्त से 4 सितंबर तक बिलासपुर से चलने वाली 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 27 अगस्त से 5 सितंबर तक बिलासपुर से चलने वाली 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 27 अगस्त से 5 सितंबर तक इंदौर से चलने वाली 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 27 अगस्त से 5 सितंबर तक जबलपुर से चलने वाली 11265 जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 27 अगस्त से 5 सितंबर तक नागपुर से चलने वाली 11201 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस रद्द रहेगी। (Train Cancel in Chhattisgarh)
- 27, 30 अगस्त, 3, 6, 10 और 13 सितंबर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 28 अगस्त, 2 और 4 सितंबर को कानपुर से चलने वाली 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 28 अगस्त, 4 सितंबर को सांतरागाछी से चलने वाली 20828 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 28 अगस्त, 4 और 11 सितंबर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20847 दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 28 अगस्त, 4 और 11 सितंबर को रानी कमलापति (हबीबगंज) से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति (हबीबगंज)-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 28 अगस्त से 5 सितंबर तक चिरमिरी से चलने वाली 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
- 28 अगस्त से 5 सितंबर तक चंदिया रोड से चलने वाली 08270 चंदिया रोड-चिरमिरी-पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
- 28 अगस्त से 5 सितंबर तक कटनी से चलने वाली 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
- 28 अगस्त से 5 सितंबर तक चिरमिरी से चलने वाली 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
- 28 अगस्त से 5 सितंबर तक शहडोल से चलने वाली 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 28 अगस्त से 5 सितंबर तक रीवा से चलने वाली 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 28 अगस्त से 6 सितंबर तक अंबिकापुर से चलने वाली 11266 अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 28, 30 अगस्त, 2 और 4 सितंबर को रीवा से चलने वाली 11751 रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
- 28, 31 अगस्त, 4, 7, 11 और 14 सितंबर को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी। (Train Cancel in Chhattisgarh)
- 29 अगस्त को विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18573 विशाखापट-भगत की कोठी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 29 और 31 अगस्त, 3 और 5 सितंबर को चिरमिरी से चलने वाली 11752 चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
- 29 और 31 अगस्त, 3, 5 और 7 सितंबर को चिरमिरी से चलने वाली 05755 चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
- 29 और 31 अगस्त, 3, 5 और 7 सितंबर को अनूपपुर से चलने वाली 05756 अनूपपुर- चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
- 29 अगस्त, 2 और 5 सितंबर को लखनऊ से चलने वाली 12535 लखनऊ-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 29 अगस्त, 5 सितंबर को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर – सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 29 अगस्त और 5 सितंबर को दुर्ग से चलने वाली 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 29 अगस्त और 5 सितंबर को अंबिकापुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22407 अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 29 अगस्त, 5 और 12 सितंबर को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी रानी कमलापति (हबीबगंज)- एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 30 अगस्त, 3 और 6 सितंबर को रायपुर से चलने वाली 12536 रायपुर-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 30 अगस्त, 6 और 13 सितंबर को शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20848 शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर)-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी। (Train Cancel in Chhattisgarh)
- 31 अगस्त को भगत की कोठी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18574 भगत की कोठी-विशाखापटनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 31 अगस्त और 7 सितंबर को नौतनवा से चलने वाली 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 31 अगस्त और 7 सितंबर को शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22830 शालीमार- भुज एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 1 और 8 सितंबर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 2 और 9 सितंबर को अजमेर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 3 और 10 सितंबर को भुज से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 8 सितंबर को लालगढ़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20471 लालगढ़-पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 9 सितंबर को पूरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20472 पूरी-लालगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
इन ट्रेनों को किया गया डाइवर्ट
- 27 अगस्त को भुज से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग संत हिरदाराम नगर-भोपाल-इटारसी-जबलपुर-कटनी-न्यू कटनी होकर चलेगी।
- 27 अगस्त से 4 सितंबर तक गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया-बालघाट-नैनपुर-जबलपुर- कटनी होकर चलेगी।
- 27 अगस्त से 4 सितंबर तक बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी जबलपुर-नैनपुर- बालघाट-गोंदिया होकर चलेगी। (Train Cancel in Chhattisgarh)
- 31 अगस्त और 9 सितंबर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12823 दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस डाइवर्टेड रूट न्यू कटनी-कटनी-सतना-ओहन केबिन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन होकर चलेगी।
- 4 और 11 सितंबर को अमृतसर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन-ओहन केबिन-सतना-कटनी-न्यू कटनी होकर चलेगी।
- 10 सितंबर को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12824 निजामुद्दीन-दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन-ओहन केबिन- कटनी-न्यू कटनी होकर चलेगी।
- 12 सितंबर को अंबिकापुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22407 अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग न्यू कटनी-कटनी-सतना-ओहन केबिन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन होकर चलेगी।
- 12 सितंबर को मुंबई सेंट्रल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12550 मुंबई सेंट्रल-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन-ओहन केबिन-सतना- कटनी- न्यू कटनी होकर चलेगी। (Train Cancel in Chhattisgarh)



