Balodabazar News: एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल के छात्र गौरव गुप्ता ने ईवीएम मॉडल तैयार कर विद्यालय में लोकतांत्रिक चुनाव की दी अनूठी शिक्षा
Balodabazar News : बलौदाबाजार जिला मुख्यालय के पुराना बस स्टैंड के पास स्थित एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल के कक्षा 9वीं के छात्र गौरव गुप्ता ने विद्यालय के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का मॉडल तैयार किया है। इस प्रयास का उद्देश्य विद्यालय में लोकतांत्रिक चुनाव की प्रक्रिया को समझाने और विद्यार्थियों में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाना था। गौरव ने यह मॉडल प्राचार्य अजय साहू के मार्गदर्शन और शिक्षिका सपना तिवारी एवं शिक्षक हरीश साहू के विशेष सहयोग से बनाया।
यह भी पढ़े :- Monkeypox Infection : पाकिस्तान तक पहुंचा Mpox वायरस, मिला पहला केस, बढ़ा डर, जाने क्या हैं लक्षण
विद्यालय में प्रधान छात्र एवं प्रधान छात्रा के चुनाव के लिए इसी ईवीएम मॉडल का उपयोग कर मतदान प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। सभी विद्यार्थियों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश में होने वाले लोकतांत्रिक चुनाव की बारीकियों को नजदीक से समझने का अवसर पाया। (Balodabazar News)
इस अवसर पर मुख्य अतिथि खिलावन वर्मा (एपीसी) और शासकीय प्राचार्य के एस तिवारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। अतिथियों ने वोटिंग मशीन और मतदान बूथ का निरीक्षण किया और बच्चों की उत्सुकता, लगन, और कार्यकुशलता की सराहना की। उन्होंने ईवीएम मॉडल तैयार करने वाले छात्र गौरव गुप्ता और सहयोगी शिक्षकों को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी।
इस चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से छात्रों ने अपने घर के सभी सदस्यों और परिचितों को आगामी चुनावों में मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। (Balodabazar News)



