Google Analytics —— Meta Pixel

Train Accident: साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्‍बे पटरी से उतरे, रेलवे ने जारी किया हेल्पनंबर

Sabarmati Express Train Accident : कानपुर में शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे ट्रेन हादसा हो गया। गाड़ी संख्या 19168 साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए. ये हादसा भीमसेन खंड में गोविंदपुरी स्टेशन के पास हुआ। ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी।

यह भी पढ़े :- Horoscope 17 August 2024: आज शनिवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

गनीमत ये रही कि इस हादसे (Sabarmati Express Train Accident) में घटनास्थल से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. ट्रेन हादसे की जानकारी मिलते ही देर रात ही घटना स्थल पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे. हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है। लोको पायलट का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बोल्डर इंजन से टकराया था, जिसके कारण इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त-मुड़ गया था।

ट्रेन के 22 कोच पटरी से उतरे
इस घटना (Sabarmati Express Train Accident) के बाद हड़कंप मच गया. ट्रेन में सवार यात्री बुरी तरह डर गए और जान बचाने की कोशिश करने लगे। इस बीच ट्रेन में अफ़रा-तफरी का माहौल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही कानपुर के डीएम राकेश कुमार सिंह और एडीएम घटनास्थल पर पहुँच गए और पूरे हालात का जायजा लिया। जिसके बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

इस घटना के बारे में बताते हुए कानपुर के डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर पहुंच गया। ट्रेन के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. इस हादसे में कुछ लोगों को मामूली खरोंचे आई हैं। कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है। घायलों को अस्पताल पहुँचाने के लिए एंबुलेंस को बुलाया गया है। वहीं यात्रियों को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए बसों को भी बुलाया गया है। जिसमें यात्रियों को बिठाकर दूसरे रेलवे स्टेशन या उनके गंतव्य तक छोड़ा जाएगा।

भारतीय रेलवे ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.

भारतीय रेलवे ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.
भारतीय रेलवे ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.

समाजवादी पार्टी ने किया हमला
भारतीय रेलवे की ओर से इसे लेकर आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन हादसे को लेकर समाजवादी पार्टी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर निशाना साधा है। सपा नेता आईपी सिंह ने कहा कि आज कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस के सभी डब्बे पटरी से उतर गये यह ट्रेन वाराणसी से गुजरात जा रही थी। शायद कोई दिन हो जिस दिन रेल हादसा न होता हो। रेल मंत्री अश्विन वैष्णव इसे छोटे मोटे दुर्घटना बताते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!