Devendra Yadav Arrested : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव गिरफ़्तार, बलौदाबाजार हिंसा को लेकर हुआ एक्शन
Devendra Yadav Arrested : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार (Devendra Yadav Arrested) कर लिया गया है। सुबह से ही बलौदाबाजार पुलिस की टीम विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार करने पहुंची थी। 11 घंटे के बाद पुलिस आखिरकार विधायक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
दीपक बैज, अरुण वोरा समेत कई नेताओं के आने के बाद पुलिस अफसरों से करीब 2-3 घंटे बातचीत चली। इसके बाद देर शाम पुलिस बल बुलाया गया और आखिरकार देवेंद्र यादव को उनके आवास से गिरफ्तार कर पुलिस बलौदाबाजार रवाना हुई।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh News : विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में मॉडल बने लोरमी – अरुण साव
समर्थक कर रहे विरोध
बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर पांच स्थित घर पर बलौदाबाजार भाटापारा पुलिस पहुंची थी। सुबह से पुलिस विधायक निवास के बाहर मौजूद रही है। एएसपी अभिषेक सिंह पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे थे। विधायक के बंगले के बाहर समर्थक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
पुलिस सुबह सात बज से देवेंद्र यादव के बंगले से बाहर निकलने का इंतजार कर रही थी। बंगले के बाहर बलौदा बाजार एएसपी अभिषेक सिंह, डीएसपी बलोदा बाजार ईश्वर चंद्राकर, निरीक्षक योगिता खापर्डे सहित आधा दर्जन से अधिक थानों के प्रभारियों की टीम शामिल थी। समर्थकों की भीड़ को देखते हुए दुर्ग जिला पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया गया था।
गिरफ्तारी से पहले ही सभी जिलों में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन चल रहा है। पुलिस के साथ जमकर झूमाझटकी हुई। वहीं बलौदाबाजार सिटी कोतवाली पुलिस भी अलर्ट मोड में है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 100 से भी अधिक जवानों की तैनाती की गई है।
देवेंद्र यादव को 3 बार मिल चुका है नोटिस
कलेक्ट्रेट में आगजनी के मामले में पूछताछ के लिए बलौदाबाजार पुलिस देवेंद्र यादव को तीन बार नोटिस जारी कर चुकी है। इसके बाद देवेंद्र यादव ने बलौदाबाजार जाकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की थी।
बलौदाबाजार हिंसा मामले में हुई कार्रवाई
बता दें कि बलौदाबाजार कलेक्टर ऑफिस का 10 जून को घेराव किया गया था। इस दौरान बेकाबू भीड़ ने कलेक्टर ऑफिस में आगजनी कर दी थी। इसके बाद एक्शन लेते हुए सरकार ने फौरन कलेक्टर और एसपी को हटा दिया था। फिर इसी मामले को लेकर विधायक देवेंद्र यादव को भी नोटिस दिया गया था। आरोप है कि आगजनी की घटना के वक्त देवेंद्र यादव वहां उपस्थित थे।



