Google Analytics —— Meta Pixel

सांसद बृजमोहन ने सरोरा को विकासकार्यों की सौगात दी, 77 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास किया

सड़क, शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना भाजपा सरकार की प्राथमिकता: बृजमोहन अग्रवाल

Raipur MP Brijmohan Agarwal News : भाजपा सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाना और वहां के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। ग्रामीणों को सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : देवेंद्र यादव ने सफेद झंडा पैर के पास रखकर समाज की भावनाओं का अपमान किया: गुरु खुशवंत

यह बात रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल  (Raipur MP Brijmohan Agarwal  ने रविवार को सरोरा नगर पंचायत में विकाशकार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन के दौरान कहीं।

जनता को संबोधित करते हुए  बृजमोहन अग्रवाल (Raipur MP Brijmohan Agarwal ) ने कहा कि, पहले के कांग्रेस शासनकाल में छत्तीसगढ़ का विकास रुक गया था, लेकिन एक बार फिर से भाजपा सरकार आने के बाद यहां के विकास ने गति पकड़ ली है।

यह भी पढ़े :- प्रकृति-संस्कृति के साथ देश की रक्षा में भी आदिवासी समाज का योगदान अतुलनीय : संदीप साहू

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाना और छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाना। भाजपा सरकार गरीबों, किसानों युवाओं और महिलाओं के लिए काम कर रही है। इसी का ही परिणाम है कि आज सरोरा में लगभग 77 लाख रुपए के लोकहित कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया है।

जिसमे सरोरा में नवनिर्मित सामुदायिक भवन, ग्राम पंचायत संसाधन केन्द्र और संभव सेवा फाउंडेशन चिकित्सालय समेत करीब 10 कार्यों का लोकार्पण और एक दर्जन कार्यों का भूमिपूजन किया।

बृजमोहन अग्रवाल ने सरोरा में स्कूल भवन के लिए 20 लाख रुपए, सिरपिट्टी गांव में स्कूल भवन के लिए 10 लाख और सीसी सड़क निर्माण के लिए 10 लाख और साकरा में सड़क निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है।
बृजमोहन अग्रवाल ने इस अवसर पर पंचायत भवन परिसर में पौधारोपण भी किया।

Back to top button
error: Content is protected !!