Google Analytics —— Meta Pixel

23 अगस्त को छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, 3 दिनों तक करेंगे मंथन

Amit Shah Chhattisgarh Tour: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 23 अगस्त को छत्तीसगढ़ आएंगे, जो 3 दिनों तक अलग-अलग मुद्दों को लेकर मंथन करेंगे। शाह राजधानी रायपुर में कई अहम बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। इसमें नक्सल ऑपरेशन को लेकर बैठक भी शामिल है। छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन और आसपास के राज्यों की स्थिति को लेकर भी चर्चा होगी। इसके लिए मुख्य सचिव और DGP रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं, जो प्रेजेंटेशन देंगे।

यह भी पढ़ें:- कृषि में आधुनिक टेक्नोलॉजी के उपयोग से किसानों को होगा फायदा: केंद्रीय मंत्री शिवराज

प्रेजेंटेशन के जरिए नक्सल हमलों में हुई जनहानि, जवानों पर हमले और मारे गए नक्सलियों का डेटा पेश किया जाएगा। बैठक में नक्सल प्रभावित राज्यों के DGP, मुख्य सचिव के साथ BSF, CRPF और ITBP के अफसर शामिल होंगे। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री शाह का यह 4 महीने में दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दौरे के दौरान साय सरकार की योजना नियद नेल्लानार को लेकर भी जानकारी लेंगे। इससे जुड़ी बैठक में डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा भी शामिल होंगे। (Amit Shah Chhattisgarh Tour)

पार्टी नेताओं की लेंगे बैठक 

शाह प्रदेश भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी नेताओं की बैठक लेंगे। इसमें भाजपा के बीते कुछ महीनों में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगे आने वाले नगरीय निकाय चुनाव और उपचुनाव को लेकर भी जानकारी देंगे। वहीं केंद्रीय सहकारिता विभाग की बैठक भी रायपुर में ही लेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक शाह 23 अगस्त की रात 8 बजे रायपुर पहुंचेंगे, जो 25 अगस्त की सुबह तक रायपुर में ही रुकेंगे। केंद्रीय मंत्री शाह नवा रायपुर के एक प्राइवेट रिजॉर्ट में रुकेंगे, जहां पुलिस और CRPF जवानों की तैनाती होगी। इससे पहले शाह ने कांकेर में नक्सलियों को दो टूक कहा था कि बचे हुए नक्सली सरेंडर कर दो.. वरना लड़ाई का परिणाम आप जानते हो। (Amit Shah Chhattisgarh Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!