Google Analytics —— Meta Pixel

BJP ने किया 9 राज्यसभा उम्मीदवारों का ऐलान, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख आज

BJP Rajya Sabha Candidates: भाजपा ने अलग-अलग राज्यों से राज्यसभा उपचुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की। बता दें कि आज यानी 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है। BJP ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू को राजस्थान और जॉर्ज कुरियन को मध्यप्रदेश से उम्मीदवार बनाया है। दरअसल, रवनीत बिट्टू लुधियाना से 2 बार सांसद रह चुके हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस छोड़ दिया था। साथ ही भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद भाजपा ने उन्हें लुधियाना से टिकट दिया, लेकिन उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें:- Monkeypox Virus: मंकीपॉक्‍स के क्या है लक्षण, कब करना है डॉक्टर्स से संपर्क, AIIMS ने इलाज के लिए जारी की गाइडलाइंस

लोकसभा चुनाव 2024 में हार मिलने के बाद भी BJP ने बिट्टू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया है। जॉर्ज कुरियन केरल से हैं, जिन्हें मध्यप्रदेश की सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। जॉर्ज मोदी कैबिनेट में मत्स्य पालन, पशुपालन-डेयरी विभाग के राज्य मंत्री हैं। बता दें कि गुना से लोकसभा सांसद बनने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा सीट छोड़ दी थी। BJP ने किरण चौधरी को हरियाणा से कैंडिडेट बनाया है। वो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं थी। भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगाई गई है। (BJP Rajya Sabha Candidates)

इससे पहले किरण ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वो हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की बहू हैं, जो 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की तरफ से बेटी श्रुति को टिकट नहीं मिलने से नाराज थीं। इसके बाद उन्होंने बीजेपी जॉइन कर ली थी। भाजपा ने बिहार से मनन कुमार मिश्र को कैंडिडेट बनाया है। असम से भाजपा ने मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली को कैंडिडेट बनाया है। महाराष्ट्र में भाजपा ने धैर्यशील पाटिल को कैंडिडेट बनाया है। ओडिशा से भाजपा ने पूर्व राज्यसभा सांसद ममता मोहंता को प्रत्याशी बनाया है। वे बीजू जनता दल (बीजेडी) से बीजेपी में शामिल हुई हैं। त्रिपुरा से भाजपा अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य को कैंडिडेट घोषित किया गया है। (BJP Rajya Sabha Candidates)

Back to top button
error: Content is protected !!