Google Analytics —— Meta Pixel

सरगुजा संभाग की छात्राओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, पढ़ें पूरी खबर

Surguja Students Meet President: सरगुजा संभाग के पांच छात्राओं ने राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की, जिसमें सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिले की छात्राएं शामिल थीं। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया और सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। इसके लिए छात्राओं ने बेहद उत्साह के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। पढ़ाई के साथ-साथ खेल, संगीत और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर छात्राओं का चयन किया गया, जिसमें सरगुजा से कस्तूरबा आवासीय विद्यालय लखनपुर की छात्रा ज्योति, जशपुर जिले से रिया और रजनी चौहान, सूरजपुर से नंदिनी किंडो और बलरामपुर से प्रशंसा शामिल रहीं।

यह भी पढ़ें:- किसी भी समस्या का समाधान रणभूमि में नहीं हो सकता: PM नरेंद्र मोदी

राज्य कार्यालय की ओर से सरगुजा संभाग के बच्चों के साथ प्रभारी के रूप में अधीक्षिका अनुराधा सिंह का चयन कर दिल्ली भेजा गया। राष्ट्रपति मुर्मू ने छात्राओं से मुलाकात के दौरान उन्हें रक्षाबंधन की बधाई गई। साथ ही रक्षाबंधन पर्व के महत्व के बारे में बताते हुए छात्राओं से उनके पढ़ाई और जीवन के लक्ष्य के बारे में जानकारी लेकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए ईमानदारी से प्रयास का सुझाव दिया गया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, यहां के प्राकृतिक सौंदर्य और अन्य विशिष्टता के बारे में छात्राओं से जानकारी ली। छात्राओं ने उन्हें राखी बांधते हुए उपहार भी दिए। (Surguja Students Meet President)

पहली बार राष्ट्रपति से मिलकर खुश

पहली बार राष्ट्रपति से मुलाकात और देश की राजधानी नई दिल्ली के महत्वपूर्ण स्थलों के भ्रमण से छात्राएं काफी रोमांचित और उत्साहित रहीं। गुरुवार को रायपुर को वापस लौटी छात्राओं ने एमडी समग्र शिक्षा संजीव झा और एससीईआरटी डायरेक्टर राजेंद्र कटारा, उप संचालक समग्र शिक्षा राजेश सिंह और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की और राष्ट्रपति भवन और दिल्ली की सुनहरी यादों समेत पहली विमान यात्रा के अनुभव को शेयर करते हुए इस अवसर को प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया। (Surguja Students Meet President)

बच्चों की हौसला अफजाई

वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए भविष्य में भी पढ़ाई के साथ साथ अन्य सभी क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने प्रेरित किया, जिससे भविष्य में इस तरह के अवसर फिर मिल सके। कलेक्टर विलास भोसकर, सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर, संयुक्त संचालक शिक्षा संजय गुप्ता, डीईओ अशोक सिन्हा और डीएमसी रविशंकर तिवारी ने अधीक्षिका और छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया है। (Surguja Students Meet President)

Back to top button
error: Content is protected !!