किसी भी समस्या का समाधान रणभूमि में नहीं हो सकता: PM नरेंद्र मोदी

PM Modi Poland Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के PM डोनाल्ड टस्क ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान PM मोदी ने पोलैंड के प्रधानमंत्री से कहा कि आप लंबे समय से भारत के अच्छे मित्र रहे हैं। भारत और पोलैंड की मित्रता को मजबूत करने में आपका बहुत बड़ा योगदान है। 45 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने पोलैंड का दौरा किया है। मेरे तीसरे कार्यकाल की शुरूआत में ही मुझे ये सौभाग्य मिला है। इस अवसर पर मैं पोलैंड की सरकार और यहां के लोगों का विशेष आभार व्यक्त करता हूं। 2022 में यूक्रेन संकट के दौरान फंसे हुए भारतीय छात्रों को निकालने के लिए आपने जो उदारता दिखाई, उसे हम भारतवासी कभी नहीं भूल सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- आज छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस साल हम अपने राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हमने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। भारत और पोलैंड के संबंध लोकतंत्र और कानून के शासन जैसे साझा मूल्यों पर आधारित हैं। भारत और पोलैंड अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी करीबी तालमेल के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हम दोनों सहमत हैं कि वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में रिफॉर्म वर्तमान समय की मांग है। (PM Modi Poland Tour)

PM मोदी ने कहा कि जनवरी 2025 में पोलैंड यूरोपियन यूनियन की अध्यक्षता संभालेगा। मुझे विश्वास है कि आपके सहयोग से भारत और EU के संबंधों को बल मिलेगा। यूक्रेन और पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष हम सभी के लिए गहरी चिंता का विषय है। भारत का ये दृढ़ विश्वास है कि किसी भी समस्या का समाधान रणभूमि में नहीं हो सकता। किसी भी संकट में मासूम लोगों की जान की हानि संपूर्ण मानवता के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। हम शांति और स्थिरता की जल्द से जल्द बहाली के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन करते हैं। (PM Modi Poland Tour)

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा कि ये हमारे दोनों देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। यह हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है कि हम अपने देशों के बीच रणनीतिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री की मेजबानी कर रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है। निस्संदेह यह इस बात का प्रमाण है कि हमारे दोनों देशों के बीच संबंध बेहतर होते जा रहे हैं। यह पूरे क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बता दें कि PM मोदी 2 दिवसीय पोलैंड दौरे के बाद यूक्रेन के लिए रवाना हो गए हैं। (PM Modi Poland Tour)



