चुनाव हारने के बाद मानसिक संतुलन खो चुके हैं शिव डहरिया: गुरु खुशवंत साहेब

Guru Khuswant on Dahriya: छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में गुरु प्रथा को लेकर दिए पूर्व मंत्री शिव डहरिया के बयान पर बवाल मचा हुआ है, जिस पर सतनामी समाज के गुरु और भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में मिली हार से डहरिया का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उनका काम गुंडागर्दी, मारपीट और सतनामी समाज को अपमानित करने का रह गया है। 5 साल मंत्री रहते हुए सतनामी समाज पर अत्याचार किया।
यह भी पढ़ें:- गुरु प्रथा को लेकर डहरिया का बड़ा बयान, कहा- गुरु घासीदास के वंश में पैदा होने से कोई गुरु नहीं हो जाता
उन्होंने कहा कि पूरे देश के सतनामी समाज जानते हैं कि गुरु के रास्ते में कौन चल रहा है। शिव डहरिया को मानसिक रोग का इलाज कराना चाहिए। हमारी सरकार में आयुष्मान योजना का लाभ भी मिलेगा। बीजेपी विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि कौन गुरु है और कौन नहीं, ये सतनामी समाज के लोग अच्छे से जानते हैं। शिव डहरिया के बताने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। शिव डहरिया ने समाज और गुरु घासीदास का कभी सम्मान नहीं किया। (Guru Khuswant on Dahriya)
बाबा घासीदास ही असली गुरु: डहरिया
दरअसल, पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिव डहरिया ने कहा है कि बाबा गुरु घासीदास के वंश में पैदा होने से ही कोई गुरु नहीं हो जाता है। बाबा घासीदास ही सतनामी समाज के असली गुरु हैं। सतनामी समाज के 80 प्रतिशत लोग गुरु प्रथा बंद करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सतनामी समाज पूरी तरह एक है। सतनामी समाज के गुरु लोग अवसरवादी है, जो कांग्रेस सरकार के दौरान पार्टी से जुड़े हुए थे, लेकिन चुनाव आने के बाद बीजेपी में चले गए। (Guru Khuswant on Dahriya)
डहरिया ने BJP पर लगाया आरोप
शिव डहरिया सतनामी समाज के धर्म गुरु बालदास और उनके बेटे गुरु खुशवंत साहेब पर निशाना साध रहे थे। बता दें कि छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में गुरु बालदास के काफी अनुयायी हैं। अनुसूचित जाति वर्ग के प्रभाव वाली सीटों पर गुरु बालदास की काफी पकड़ है। सतनामी समाज के धर्म गुरु बालदास के बेटे गुरु खुशवंत साहेब अभी आरंग से BJP विधायक हैं। डहरिया ने कहा कि बीजेपी सरकार सतनामी समाज, कांग्रेस को बदनाम करना चाहती है। (Guru Khuswant on Dahriya)



