केंद्रीय गृहमंत्री ने की नक्सलवाद के खिलाफ साय सरकार के अभियान की तारीफ, पढ़ें पूरी खबर

Shah Appreciate Sai Government: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा नक्सलवाद के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले 8 महीने में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए प्रभावी रणनीति को लागू किया है। शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में नियद नेल्लानार योजना को नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र में विकास के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है। इस योजना के तहत 17 विभागों की 53 जनकल्याणकारी और 28 सामुदायिक योजनाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
यह भी पढ़ें:- रुथलैस अप्रोच के साथ नक्सलवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना होगा: शाह
केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले आठ महीने में ही 147 नक्सलवादियों को मार गिराया है। इस दौरान 631 नक्सलवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटे हैं। इसका श्रेय साय सरकार द्वारा संचालित नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन को दिया जा रहा है। राज्य में पिछली सरकार के कार्यकाल में जहां सिर्फ 219 नक्सली मारे गए, वहीं विष्णुदेव साय सरकार के आठ महीने में ही नक्सलवादियों के लगातार एनकाउंटर और आत्मसमर्पण को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। (Shah Appreciate Sai Government)
जल्द ही 16 और कैंप स्थापित किए जाएंगे: शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवादियों के मोर्चे पर कानून व्यवस्था के साथ ही गुड गवर्नेन्स के क्षेत्र में जिस तरह कार्य हुए हैं, उसे लेकर मुख्यमंत्री साय की प्रशंसा की। बता दें कि पिछले आठ माह में साय सरकार ने वामपंथी इलाकों में 33 सुरक्षा कैम्प स्थापित किए गए हैं। जल्द ही 16 और कैम्प स्थापित किए जाएंगे। इन सुरक्षा कैम्पों के माध्यम से पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच दूरी कम हुई है, इससे जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन भी बेहतर हुआ है। (Shah Appreciate Sai Government)
पीड़ित लोगों के भी मानवाधिकार हैं: शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद की सप्लाई चेन और इसके वित्तपोषण पर समग्रता से प्रहार करने पर जोर दिया। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार नक्सलवाद के पूरे इकोसिस्टम को खत्म करने के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों को मिलकर इस अभियान को विस्तृत (comprehensive) तरीके से आगे बढ़ाना है। शाह ने कहा कि हमें नक्सलवाद की विचारधारा का समर्थन करने वालों से लड़ने के साथ ही अपनी बात विनम्रता और दृढ़ता के साथ समाज के सभी वर्गों को भी बतानी होगी। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के पीड़ित लोगों के भी मानवाधिकार हैं। (Shah Appreciate Sai Government)
राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी समस्या: शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को नक्सलवाद से मुक्त करने का जो लक्ष्य हमारे सामने रखा है उसे प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर इस अभियान को तीव्र गति से आगे ले जाना होगा। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद एक राष्ट्रीय, मानवीय और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी समस्या है और हमें ये प्रयास करने चाहिए कि हम मार्च, 2026 में देश को इससे पूरी तरह से मुक्त घोषित कर सकें। (Shah Appreciate Sai Government)
शत-प्रतिशत सैचुरेशन का अभियान: शाह
शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत सैचुरेशन का अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि विकास के कामों की निगरानी करें जिससे सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत सैचुरेशन हो और इनका लाभ नक्सलवाद प्रभावित अभावग्रस्त क्षेत्रों की जनता को हो। उन्होंने कहा कि राज्यों को नक्सलवाद के कारण निरक्षर रह गए लोगों की पढ़ाई के लिए नीति बनाने के साथ ही उनके रोजगार और प्रशिक्षण के लिए ITI खोले गए हैं और कौशल विकास के प्रशिक्षण के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं। (Shah Appreciate Sai Government)



