Kolkata Doctor Case : माफी नहीं मांगें तो… कपिल सिब्बल को मिली चेतावनी, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

Kolkata Doctor Case : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर के मामले में कपिल सिब्बल घिरते नजर आ रहे हैं। असल में कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष के तौर पर एक प्रस्ताव जारी किया था। इसमें उन्होंने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई रेप की घटना को बड़ी बीमारी बताया था।
यह भी पढ़े :- आज कृष्ण जन्माष्टमी मना रहा देश, मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
कहा जा रहा है कि कपिल सिब्बल के इस प्रस्ताव से कोलकाता के जघन्यतम केस का सामान्यीकरण हो रहा है। इसको लेकर ही सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आदिश अग्रवाल ने कपिल सिब्बल को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कपिल सिब्बल से माफी मांगने को कहा है। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की चेतावनी दी है।
अग्रवाल ने सिब्बल को दी चेतावनी
अग्रवाल का तर्क है कि इस कार्रवाई से चिकित्सा और कानूनी समुदाय को गहरी ठेस पहुंची है और इससे एससीबीए की प्रतिष्ठा पर भी आंच आई है. चिट्ठी में आगे कहा गया है, “हम, हस्ताक्षरकर्ता, यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हम इस जघन्य घटना की कड़ी निंदा करते हैं और हम पीड़ितों, परिवार और न्याय की मांग कर रहे डॉक्टरों के साथ एकजुटता से खड़े हैं.
पत्र में आगे कहा गया है कि कपिल सिब्बल इस प्रस्ताव को वापस लें और 72 घंटे के अंदर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। ऐसा नहीं करने पर सिब्बल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। अग्रवाल के पत्र में आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की गंभीरता को कम करने के प्रयास के लिए सिब्बल की आलोचना की गई है। इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन कई सदस्यों ने भी इस प्रस्ताव को लेकर चिंता जताई थी। (Kolkata Doctor Case )
अग्रवाल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में सिब्बल को चेतावनी दी कि यदि वह “अवैध और अनधिकृत” प्रस्ताव को वापस नहीं लेते हैं और सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो उन्हें अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ेगा. (Kolkata Doctor Case )



