पीएम मोदी ने पुतिन को लगाया फोन, जानें क्या हुई बातचीत, यूक्रेन की हालिया यात्रा पर हुई चर्चा
PM Modi Talk to Putin : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार (27 अगस्त) को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की, जिसमें भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया. अपनी चर्चा के दौरान, दोनों नेताओं ने चल रहे रूस-यूक्रेन संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया. इस बात की जानकारी पीएम मोदी सोशल मीडिया के जरिए दी.
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : राज्यपाल डेका ने सेवानिवृत्त जज उबोवेजा को दिलाई प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ
यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधार पर जोर
पीएम मोदी ने लिखा कि आज राष्ट्रपति पुतिन (PM Modi Talk to Putin) से बात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति के सात विशेष और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने आगे कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष और यूक्रेन की हाल की यात्रा से प्राप्त पर्सपेक्टिव पर विचारों का आदान-प्रदान किया। पीएम मोदी ने लिखा कि संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस के साथ शांति से जुड़ी वार्ता को लेकर भारत का नाम लिया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड और यूक्रेन की अपनी दो देशों की यात्रा पूरी करने के बाद 24 अगस्त को स्वदेश लौटे थे। यूक्रेन यात्रा को लेकर पीएम मोदी ने कहा था कि यूक्रेन की मेरी यात्रा ऐतिहासिक थी। मैं भारत-यूक्रेन मित्रता को और प्रगाढ़ बनाने के उद्देश्य से इस महान देश में आया था। मोदी ने कहा था कि राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ मेरी बातचीत सार्थक रही। भारत का दृढ़ विश्वास है कि शांति हमेशा बनी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि मैं यूक्रेन की सरकार और लोगों को उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं। (PM Modi Talk to Putin)



