Google Analytics —— Meta Pixel

Jammu Jashmir Encounter : जम्मू-कश्मीर में सेना ने की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 3 आतंकियों को किया ढेर

Jammu Jashmir Encounter : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों में तीन अलग-अलग ऑपरेशन में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है. सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा के माछिल में 2 आतंकियों को मार गिराया है जबकि तंगधार में एक आतंकी को ढेर किया गया है. वहीं, राजौरी में एनकाउंटर जारी है. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने सीमा पार से घुसपैठ की थी. एनकाउंटर के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है.

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में भाजपा तानाशाही के साथ सरकार चला रही है: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट

तंगधार भारत और पाकिस्तान के बीच की नियंत्रण रेखा (LoC) के पास स्थित है. हमेशा से ही तनाव का केंद्र रहा है. इस क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की गतिविधियों को रोकने के लिए एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. सुरक्षाबलों ने जैसे ही एक इलाके को घेरना शुरू किया, आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी.

राजौरी में भी मुठभेड़
उधर, राजौरी में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ (Jammu Jashmir Encounter) जारी है. सुरक्षाबलों ने राजौरी में 28 अगस्त को साढ़े 9 बजे खीरी मोहरा लाठी गांव और दंथल इलाके में एक तलाशी अभियान शुरू किया गया था. तलाशी अभियान के दौरान लगभग 11.45 बजे आतंकियों से संपर्क स्थापित हुआ और खीरी मोहरा इलाके के पास आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई.

मुठभेड़  (Jammu Jashmir Encounter)के दौरान, सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की स्थिति को समझने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया. इससे उन्हें यह जानने में मदद मिली कि आतंकवादी कहां छिपे हुए हैं. आतंकियों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है. वहीं, सुरक्षाबलों की अन्य टीमों को अलर्ट कर दिया गया है. इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री और रक्षा मंत्री ने भी जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा को लेकर कई अहम बैठकें की हैं. जिसमें हाल ही बढ़े आतंकी गतिविधियों के रोकथाम पर चर्चा हुई और इससे निपटने के लिए आदेश भी दिए गए.

Back to top button
error: Content is protected !!