Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में भाजपा तानाशाही के साथ सरकार चला रही है: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट

Pilot on Sai Government: भिलाई में कांग्रेसियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत जारी है। इस बीच कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने साय सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार लाठी-डंडों के जोर पर नहीं, बल्कि आपसी मान-सम्मान और जनादेश से चलती है, लेकिन छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार तानाशाही के साथ ही अत्याचारी शासन चला रही है। भिलाई 3 में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान जिस प्रकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया, मैं उसकी भर्त्सना करता हूं। इस अहंकारी सरकार के हर अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध हम निर्भीक होकर डट कर खड़े रहेंगे।

यह भी पढ़ें:- साय सरकार चाहे जो हथकंडे अपना ले, हम डरने वाले नहीं: पूर्व CM भूपेश बघेल

वहीं PCC चीफ दीपक बैज ने सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकर्ता के सिर पर पड़ी हर लाठी का हिसाब होगा। भिलाई-3 में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया। विष्णुदेव सरकार को मेरी चेतावनी है कि अपनी हरकतों से बाज आएं। शांतिपूर्ण प्रदर्शन को सदैव आपके शासन-प्रशासन ने भड़काने का काम किया है। इस प्रकार से लाठीचार्ज करना निंदनीय है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आपकी तानाशाही के खिलाफ खड़ा है और अब आंदोलन तेज होंगे। (Pilot on Sai Government)

विपक्ष को टारगेट कर रही सरकार: बैज

PCC चीफ बैज ने कहा कि विष्णुदेव जी थोड़ा सम्हल जाइए। सत्ता के अहंकार से भरे इस लाठी का हिसाब जल्द होगा। सत्ता आती-जाती रहती है, लेकिन लोकतंत्र में विरोध के स्वर को दबाने अंग्रेजी हुकूमत की तरह लाठी बरसाना भाजपा सरकार में समाए डर और तानाशाही रवैए को इंगित करता है। कांग्रेस आपकी लाठियों से डरने वाली नहीं हमारे कार्यकर्ता के शरीर पर पड़े हर लाठी का हिसाब होगा। आखिर कब तक ढांकने का काम करोगे। भाजपा की विष्णुदेव सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था पर अपना विश्वास खो चुकी है और अपनी नाकामी छिपाने विपक्ष को टारगेट कर रही है। (Pilot on Sai Government)

Back to top button
error: Content is protected !!