CM ममता बनर्जी के बयान पर मृतका के परिवार ने जताया दुख, कहा- हम न्याय नहीं चाहेंगे, ऐसा कैसे हो सकता है?

CM Mamta Statement News: पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच मृत डॉक्टर के माता-पिता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि हम न्याय की उम्मीद करते हैं, जो लोग हमारे लिए न्याय की मांग कर रहे हैं, हम उनके हमेशा आभारी रहेंगे, अगर हम उनकी कोई मदद कर सकते हैं तो हम जरूर करेंगे। हम पुलिस के काम से संतुष्ट नहीं थे। इसलिए हम हाईकोर्ट के पास गए थे और कोर्ट ने यह मामला CBI को दिया। संदीप घोष रोज CBI के पास जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : मुख्यमंत्री साय का बड़ा ऐलान, ओलंपिक खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों दिया जाएगा 3 करोड़
मृतका के परिवार ने कहा कि हमें शुरू से ही विभाग पर शक था। शुरू से ही विभाग मामले को दबाने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने हमें बहुत देरी से सूचना दी, उनके विश्वास पर ही हमने बेटी को छोड़ा था। CM ममता बनर्जी ने कल जो कहा उससे हमें दुख हुआ। परिवार न्याय नहीं चाहता का क्या मतलब है। पूरा देश हमारी बेटी के लिए लिए न्याय की मांग कर रहा है और हम न्याय नहीं चाहेंगे, ऐसा कैसे हो सकता है?, जो चाहे जो बोले हम अपना दुख किसी को नहीं समझा सकते। इधर, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना को लेकर कोलकाता में विरोध प्रदर्शन किया। (CM Mamta Statement News)
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कसा तंज
कांग्रेस नेता चौधरी ने कहा कि हम बंगाल के लोगों और मृतक डॉक्टर के परिवार की मांगों में अपना स्वर मिला रहे हैं। ममता बनर्जी खुद नहीं चाहती हैं कि इस मामले की ठीक से जांच हो क्योंकि कई रहस्य सामने आएंगे, वह नहीं चाहती कि ऐसा हो, इसलिए वह अनाप-शनाप बोलकर और लोगों को डराकर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन यह एक जन आंदोलन बन गया है। वहीं आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेप-हत्याकांड पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने जो ये मुद्दा उठाया है हम उसका स्वागत करते हैं, लेकिन उन्हें उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद, महाराष्ट्र के बदलापुर, कोल्हापुर, रत्नागिरी, पुणे, राजस्थान के जोधपुर के तमाम वारदातों का भी जिक्र करना चाहिए, ताकि ऐसा न लगे कि वह एक राज्य को लेकर बस बोल रही हों। (CM Mamta Statement News)
RJD नेता तेजस्वी यादव ने BJP पर लगाया आरोप
वहीं बिहार के नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा कि भाजपा पूरे पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी कर रही है। भाजपा के लोग शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं। वे लगातार लोगों को भड़का रहे हैं, लेकिन बंगाल या किसी अन्य राज्य के लोग उनके झांसे में नहीं आने वाले हैं, जहां तक बलात्कार की घटनाओं का सवाल है, वह उत्तर प्रदेश और अन्य भाजपा शासित राज्यों में सबसे ज्यादा हैं। बिहार में यह लगातार हो रहा है तो इस पर क्यों उन्होंने चुप्पी साधी है? भाजपा हर जगह दहशत का माहौल बनाना चाहती है, लेकिन वे इसमें पूरी तरह असफल रहेंगे। हालांकि BJP CM ममता के बयान पर हमलावर हो गई है। (CM Mamta Statement News)



