CM ममता बनर्जी का बयान बहुत ही चिंताजनक और खतरनाक: BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी

MP Trivedi on Mamta: राज्यसभा के सांसद और BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि CM ममता का बयान बहुत ही चिंताजनक और खतरनाक है। संविधान कैसे खतरा में होता है वो बंगाल में अच्छी तरह दिखाई पड़ रहा है। पहले आरोपी को बचाना, फिर जांच को भटकाना, सबूतों को मिटाना, फिर आंदोलनकारियों को धमकाना और ममता की PC के बाद उनका स्टेटमैंट है कि मैं नहीं चाहती कि डॉक्टरों पर FIR करूं, क्योंकि ऐसा होगा तो पासपोर्ट और वीजा नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : मुख्यमंत्री साय का बड़ा ऐलान, ओलंपिक खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों दिया जाएगा 3 करोड़
उन्होंने कहा कि इसका मतलब शब्दों के जाल में एक प्रकार से धमकी दी जा रही है कि हम FIR करके आपका करियर तबाह कर सकते हैं। घटना को लेकर हम नहीं कह रहे हो आप के राज्य हमारे राज्य में कहीं भी हो सकती है, लेकिन उसके बाद जिस तरह सरकार का रवैया रहता है वो चिंताजनक और अक्षम्य है। क्योंकि ऐसा तक नहीं हुआ की क्राइम के बाद भी सबूत नष्ट किया जाए, क्राइम सीन पर तोड़फोड़ की जाए। आंदोलनकारियों को मंत्रियों की धमकी मिलती है कि अगर कोई उंगली ममता की तरफ उठेगी तो तोड़ दी जाएगी। (MP Trivedi on Mamta)
पीड़िता के साथ न्याय चुनाव का विषय नहीं: BJP सांसद
सांसद त्रिवेदी ने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता से कहना चाहता हूं कि इस पीड़िता के साथ न्याय का विषय चुनाव का विषय नहीं है। ये सबूतों के आधार पर कानून की अदालत में साबित होकर दोषियों को सजा दिलाने का विषय है, जिसकी सत्ता होगी, न्याय उसी के पक्ष में होगा। यह सोच संविधान के लिए सबसे खतरनाक सोच है। उन्होंने कहा कि अपराध जितना भयानक है उससे ज्यादा भयानक अपराध को राजनीति संरक्षण देने की मानसिकता है, जो INDI गठबंधन के सभी दलों में समान रूप से दिखाई पड़ती है। यहां तक कि वो अपनी सरकार में भी अपने नेताओं के परिवार की महिलाओं पर हुए अत्याचार के मामलों को राजनीतिक नफे नुकसान के तराजू पर तोलने के बाद प्रतिक्रिया तय करते हैं। (MP Trivedi on Mamta)



