पश्चिम बंगाल में गृहयुद्ध जैसी स्थिति पैदा होने वाली है: केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार

Union Minister Sukanta: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान को लेकर BJP हमलावर हो गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी हार चुकी हैं। अपनी लोकप्रियता खो चुकी हैं। इसलिए वे असंवैधानिक बातें बोल रही हैं। संघीय ढांचा को तोड़ रही हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कोलकाता में राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस से मुलाकात की। इसे लेकर उन्होंने कहा कि हमने राज्यपाल को आरजी कर की घटना और उसके बाद पश्चिम बंगाल में हुए विरोध प्रदर्शन, भाजपा द्वारा किए गए बंगाल बंद और TMC की गुंडागर्दी समेत मुख्यमंत्री के मंच से दिए गए भाषण के बारे में विस्तार से सब कुछ बताया है।
यह भी पढ़ें:- CM ममता बनर्जी का बयान बहुत ही चिंताजनक और खतरनाक: BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमने उनसे इस पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया है, जिस तरह से मुख्यमंत्री ने बयान दिया है और जिस तरह की हिंसा यहां हो रही है, उससे राज्य में गृहयुद्ध जैसी स्थिति पैदा होने वाली है। हम ऐसी स्थिति नहीं चाहते हैं। हमने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि बंगाल के लोगों की रक्षा के लिए, यहां के गणतंत्र की रक्षा के लिए संविधान द्वारा जो भी कदम उठाने की जरूरत है, वह उठाएं। हमने उनसे कहा है कि संविधान के अनुसार बंगाल के लोगों की रक्षा के लिए जो भी कदम उठाने की जरूरत है। वह उठाएं। बंगाल के हालात देखकर हर कोई चिंतित है। (Union Minister Sukanta)
बंगाल के लिए शर्म की बात: सुकांता
केंद्रीय मंत्री सुकांता ने राज्यपाल बोस से कहा कि पूरा बंगाल उनकी ओर बड़ी उम्मीद से देख रहा है। इसलिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो भी आवश्यक कदम उठाने हैं, वे उठाएं। केंद्रीय मंत्री मजूमदार ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जिस तरह का बयान दिया, वह बंगाल के लिए शर्म की बात है, क्योंकि अगर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठी एक महिला कहती है कि हम उत्तर-पूर्व को अशांत करेंगे, हम उत्तर प्रदेश को अशांत करेंगे तो यह चिंताजनक है। केंद्रीय एजेंसियों को ममता बनर्जी पर कड़ी नजर रखनी चाहिए, क्योंकि हमें उनकी आवाज में बांग्लादेशी जमात के बयानों की गंध आती है। हमें देश विरोधी ताकतों के बयानों की गंध आती है। (Union Minister Sukanta)
कार्यकर्ताओं को धमकाया: सुकांता
सुकांता ने कहा कि कल उन्होंने कार्यकर्ताओं को धमकाया, उन्होंने बंगाल के आम लोगों को भी धमकाया। ममता बनर्जी पूरी तरह से अपना आपा खो चुकी हैं और वह मुख्यमंत्री बने रहने के लिए शारीरिक रूप से फिट नहीं हैं। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। बिल पास करने से क्या होगा, कानून हैं, लेकिन वे उन्हें लागू नहीं करते हैं। पूरा देश पश्चिम बंगाल में बिगड़ती कानून व्यवस्था से चिंतित है। हमारा आंदोलन जारी रहेगा। 7 दिनों की अनुमति दी गई है, विरोध 7 दिनों तक चलेगा। पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि जिस तरह से पूरे राज्य में ‘CM हटो’ का नारा लगाया गया, जिस तरह से गैर-राजनीतिक ‘नवान्न अभियान’ मार्च देखा गया और जिस तरह से भाजपा द्वारा बुलाए गए बंद का असर देखा गया, उसके बाद यह मुद्दे को भटकाने की कोशिश है। (Union Minister Sukanta)
राज्य को बर्बाद कर दिया: सुवेंदु अधिकारी
उन्होंने कहा कि यह बहुत ही तकनीकी मामला है। विधानसभा अध्यक्ष और विधानसभा सचिव विधानसभा का सत्र बुलाते हैं। ममता बनर्जी ने हमारे राज्य को बर्बाद कर दिया है। जंगल राज ला दिया है और दूसरी बात अब विधानसभा के कामकाज के नियम भी खत्म कर दिए गए। मैं हमारी राष्ट्रपति को सलाम करता हूं, उन्होंने जो कहा वह बंगाल के लोगों के दिल की आवाज है। हम बंगाल के लोग पीड़ित हैं, खासकर हमारी बेटियां और बहनें। LJP(रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा कि बिहार या उत्तर प्रदेश के बारे में बोलने वाली वह कौन होती हैं? उनके लिए उनके राज्य की कानून-व्यवस्था मायने रखती है। कोलकाता में जो हुआ और पश्चिम बंगाल की स्थिति उनके राज्य की मशीनरी की पूरी तरह विफलता है। हमारा मानना है कि वह इस हार के कारण परेशान हैं। बिहार मजबूती से खड़ा है और हमेशा मजबूती से खड़ा रहेगा। (Union Minister Sukanta)
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने किया प्रदर्शन
हाल ही में एक कार्यक्रम में ममता बनर्जी की टिप्पणी को लेकर दिल्ली पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज किया गया है। इस पर TMC नेता कुणाल घोष ने कहा कि इस समय मेरे पास इस पर कोई टिप्पणी नहीं है, क्योंकि हमारा शीर्ष नेतृत्व और हमारे वकील इस मामले को देख रहे हैं। भाजपा और बंगाल विरोधी लॉबी ममता बनर्जी को निशाना बना रहे हैं और बंगाल को अशांत कर रहे हैं। उन्होंने कई तरीकों से योजना बनाई है। वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में डॉक्टर के दुष्कर्म-हत्या के विरोध में कोलकाता में प्रदर्शन किया। (Union Minister Sukanta)



