Google Analytics —— Meta Pixel

झारखंड के मुख्यमंत्री जासूस निकले: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Shivraj on Jharkhand CM: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के CM जासूस निकले हैं। डरा हुआ मुख्यमंत्री अपने मंत्री की जासूसी करवा रहा है। सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और गठबंधन के सभी मंत्रियों और विधायकों की जासूसी हो रही है। उन्होंने चम्पाई सोरेन का अपमान किया है, जिस तरह से उनके साथ मुख्यमंत्री रहते हुए व्यवहार किया गया, उन्हें इस हद तक अपमानित किया गया कि उन्होंने JMM छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:- केरल-त्रिपुरा के लिए आगे आया छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री ने 15-15 करोड़ रुपए की राहत राशि का किया ऐलान

केंद्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि JMM अब जासूसी मोर्चा बन गया है, पूरा झारखंड तबाह और बर्बाद हो गया है। झारखंड को बचाने के लिए, भाजपा JMM को उखाड़ फेंकेगी। वहीं बीजेपी में शामिल होने पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि हम बहुत सोच समझकर उस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं और वहां से हम आदिवासी के अस्तित्व को बचाएंगे। इधर, CM हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि झारखंड के शहीद होने वाले अग्निवीरों के परिवारों को पुलिस की तर्ज पर सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा गरीबों का बकाया बिजली बिल भी माफ किया जाएगा। राज्य में राजनीतिक घटनाक्रम पर उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आ रहा है, इसलिए धीरे-धीरे कुछ दिनों बाद वही चर्चा में होंगे। जब समय आएगा उस पर चर्चा करेंगे। (Shivraj on Jharkhand CM)

आज BJP में शामिल होंगे चंपई सोरेन

बता दें कि 28 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी JMM की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। वे 30 अगस्त यानी आज भाजपा में शामिल होंगे। चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड के आदिवासियों, मूलवासियों, दलितों, पिछड़ों और आम लोगों के मुद्दों को लेकर हमारा संघर्ष जारी रहेगा। 30 तारीख को हम भाजपा में शामिल होंगे। पार्टी हमें जिस तरह का दायित्व देगी उसी हिसाब से हम काम करेंगे। मुझे किसी क्षेत्र या पूरे झारखंड में काम करने का जो दायित्व मिलेगा, उसी अनुसार आगे के कार्यक्रम तय होगा। झारखंड में विकास के साथ-साथ आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने के लिए हम कदम उठाएंगे। (Shivraj on Jharkhand CM)

Back to top button
error: Content is protected !!