केरल-त्रिपुरा के लिए आगे आया छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री ने 15-15 करोड़ रुपए की राहत राशि का किया ऐलान

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा त्रिपुरा और केरल में प्राकृतिक आपदा के कारण वृहद स्तर पर जन-धन की हानि होने पर संकट की इस घड़ी में दोनों राज्यों को 15-15 करोड़ रूपए की राशि आपदा राहत कोष से जारी करने का निर्णय लिया गया है।
Chhattisgarh के मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विगत कुछ दिनों से त्रिपुरा और केरल में प्राकृतिक आपदा के कारण वृहद स्तर पर जन-धन की हानि की दुःखद खबरें प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं आपदा प्रभावित लोगों के साथ है। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh ) सरकार इस विपरीत परिस्थिति में दोनों राज्यों की मदद के लिए तत्पर है।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : छात्राओं से छेड़छाड़, प्रधानपाठक निलंबित, शिकायत के बाद जेडी ने की कार्रवाई



