Google Analytics —— Meta Pixel

JOB Placement – 22 जुलाई को इन पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, ऐसे करें अप्लाई

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ 

छत्तीसगढ़ के जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर में 22 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

इन पदों पर होगी भर्तियां 

इस प्लेसमेंट कैम्प में एलर्ट सिक्युरिटी सर्विस रायपुर के 212 पदों हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। जिसमें मार्केटिंग एक्सक्युटिव के 10 पद, सिक्युरिटी सुपरवाइजर पुरुष के 10 पद, असिस्टेंट सुपरवाइजर के 10 पद, सिक्युरिटी गार्ड के 150 पद, एजेंट के 10 पद, फर्नीचर कारपेंटर के 10 पद, कारपेंटर हेल्पर के 10 पद है।

शैक्षिक योग्यताएं 

मार्केटिंग एक्सक्युटिव, सिक्युरिटी सुपरवाईजर एवं असिस्टेंट सुपरवाईजर के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक/स्नातकोत्तर, सिक्युरिटी गार्ड, एजेंट, फर्नीचर कारपेंटर, कारपेंटर हेल्पर के लिए शैक्षणिक योग्याता 8वीं पास होना अनिवार्य है।

ऐसे करें अप्लाई 

इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दस्तावेजों के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल जगदलपुर में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!