Google Analytics —— Meta Pixel

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 3 कॉलगर्ल समेत 5 लोग गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक स्पा सेंटर देहव्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। पुलिस ने दबिश देकर देहव्यापार में शामिल स्पा संचालिका, तीन लड़कियां और एक ग्राहक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया हैं । मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पूर्व कोतवाली पुलिस ने यहां दबिश दी थी, तब कुछ नहीं मिला था। पकड़े गए चार आरोपियों पर पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक प्वाइंटर स्पा सेंटर में भेजा। स्पा सेंटर में प्वाइंटर ने संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि की जिसके बाद एएसपी गरिमा द्विवेदी व कोतवाली की टीम ने स्पा सेंटर में दबिश दी ।

स्पा सेंटर की रिसेप्शनिस्ट हॉल में संचालिका सावित्री नगर जूटमिल की रहने वाली है। जिसके पास से कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं पुलिस को मिली। संचालिका से पूछताछ के बाद जब कोतवाली पुलिस स्पा सेंटर के एक कमरे में पहुंची जहां तीन युवतियां व ग्राहक मिले । कोतवाली पुलिस को कमरे की जांच में आपत्तिजनक वस्तुएं मिली, युवतियों से पूछताछ करने पर स्पा सेंटर की संचालिका के कहने पर आना बताया गया। ये सभी युवतियां कोलकाता पश्चिम बंगाल की रहने वाली है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!