हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख बढ़ने से BJP खुश, कांग्रेस पर कसा तंज
BJP on Haryana Election: भारतीय चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख 1 अक्टूबर से बढ़ाकर 5 अक्टूबर कर दी है। वहीं जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की मतगणना की तारीख 4 अक्टूबर से बदलकर 8 अक्टूबर कर दी है। इसे लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पत्र लिखकर चुनाव आयोग को समस्या से अवगत करवाया कि चुनाव की तारीखों के बीच लगातार छुट्टियां हैं और उसमें कहीं न कहीं यह चिंता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने जताई कि कहीं इससे वोट प्रतिशत कम न हो जाए। इसके साथ-साथ अन्य दलों ने भी इस बात पर चिंता जताई।
यह भी पढ़ें:- महिला अपराध से जुड़े मामलों में फैसले जितनी तेजी से आएंगे, भरोसा उतना ज्यादा बढ़ेगा: PM नरेंद्र मोदी
उन्होंने कहा कि बिश्नोई समाज ने भी चिंता जाहिर की। मैं चुनाव आयोग का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होने इस बात को समझा। ज्यादा वोटिंग होगी तो इससे प्रदेश और देश को भी लाभ मिलेगा। मैं चुनाव आयोग के इस फैसले का स्वागत करता हूं कि उन्होंने आम जन की भावनाओं को समझते हुए यह निर्णय लिया है। भाजपा नेता लीला राम ने कहा कि चुनाव आयोग ने जो यह फैसला लिया है मैं उसके लिए चुनाव आयोग का धन्यवाद करता हूं। सभी पार्टियों के नेताओं ने यह मांग की है और उन नेताओं के पास भी यह मांग हरियाणा प्रदेश के मतदाताओं की ओर से गई थी। जब 5 अवकाश आ जाते हैं तो मतदाता सैर-सपाटे का फैसला ले लेता है। ऐसे में 4-5 वोट प्रतिशत कम हो सकता था। (BJP on Haryana Election)
जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी CM ने दी प्रतिक्रिया
भाजपा नेता लीला ने कहा कि हिसार और सिरसा जिले के अंदर वोटिंग बहुत ही कम हो जाती इसलिए चुनाव आयोग बधाई का पात्र है। वहीं भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने कहा कि बिश्नोई समाज ने चुनाव आयोग से संपर्क किया और अन्य राजनीतिक दलों ने भी कहा कि 1 तारीख को आसोज अमावस्या है और एक बड़ा आयोजन होता है। इसलिए उन्होंने चुनाव आयोग से चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने का अनुरोध किया और चुनाव आयोग ने ऐसा किया। इसी तरह, पहले भी ऐसा किया गया है। समाज के एक बड़े वर्ग के सामाजिक कार्यक्रम के मद्देनजर ऐसा किया गया है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी CM और भाजपा नेता कविंदर गुप्ता ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस देश में बहुत सी धार्मिक आस्थाएं रहती हैं। यह अच्छा निर्णय लिया गया है। (BJP on Haryana Election)
INLD नेता ने भी जताया आभार
कविंदर गुप्ता ने कहा कि मुझे लगता है कि जिन लोगों को त्यौहारों की वजह से मतदान करने का मौका नहीं मिला उन्हें मौका मिल जाएगा। भाजपा नेता अनिल विज ने कहा कि हम चुनाव आयोग के बहुत आभारी हैं कि उन्होंने हमारी याचिका पर कार्रवाई करते हुए चुनाव की तारीखों को बदला है। हमारा इरादा था कि पहले जो तारीख जारी की गई थी उसके अनुसार लोगों को 5 छुट्टियां मिलतीं और लोगों के छुट्टियों या जरूरी काम से बाहर जाने की संभावना होती और इससे मतदान प्रतिशत घटता है। इसमें डरने की बात क्या है, यह तो अच्छी बात है कि ज्यादा लोगों को वोट करने का अवसर मिल रहा है। कांग्रेस बिना मतलब की बात करती है। INLD नेता और विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि मैं चुनाव आयोग का धन्यवाद करता हूं। क्योंकि यह लंबी छुट्टी थी। बहुत से लोग इस दौरान बाहर जा सकते थे, जिससे 10 से 20 प्रतिशत मतदाता मतदान करने से वंचित हो सकते थे। (BJP on Haryana Election)



