पुलिसवाले ने 34 साल पहले ली थी 20 रुपये की रिश्वत, अब होगी हवलदार की गिरफ्तारी, कोर्ट ने दिया आदेश

Police Constable Bribe : बिहार के सहरसा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. सहरसा रेलवे स्टेशन पर सब्जी की पोटली लेकर आ रही सीता देवी नामक महिला से 20 रुपये की रिश्वत लेने वाले हवलदार को गिरफ्तार किया जाएगा. 34 साल पुराने में केस में कोर्ट ने आरोपी हवलदार को गिरफ्तार पेश करने का आदेश दिया है.
यह भी पढ़े :- Kolkata Rape Murder Case: पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ ED का बड़ा ऐक्शन, सुबह-सुबह घर पर मारा छापा
रिश्वत के इस केस में विशेष निगरानी न्यायाधीश सुदेश श्रीवास्तव ने डीजीपी को फरार हवलदार को गिरफ्तार कर पेश कराने को कहा है. विशेष न्यायाधीश ने अपने पत्र में कहा है कि उच्च न्यायालय, पटना ने उक्त केस के लंबित रहने को गंभीरता से लिया है. 1999 से वह फरार चल रहा है. उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, संपत्ति कुर्क करने का आदेश अबतक पुलिस पूरा नहीं कर सकी है.
हवलदार ने चालाकी दिखाते हुए अपना पता गलत लिखवा कर महकमे के पदाधिकारियों को चकमा दे दिया था, जिन्होंने उन्हें रिश्वत लेते पकड़ा था. उच्च न्यायालय, पटना का पुराने लंबित केसों पर सुनवाई के दौरान सख्त रुख के बाद हलवदार की चालाकी पकड़ी गई. अदालत ने 21 दिसंबर 1999 को कई तिथियों में न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर उनके बांड को रद्द करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था. (Police Constable Bribe)
कोर्ट ने दिए संपत्ति कुर्क के आदेश
1999 से इस रिश्वत के केस में हवलदार सुरेश प्रसाद सिंह फरार चल रहे हैं. पटना कोर्ट में इस मामले को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है. विशेष न्यायाधीश ने हवलदार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट तो जारी किया ही है. इसके साथ ही उनकी संपत्ति कल करने का आदेश भी दे दिया है. लेकिन पुलिस इस काम को अब तक पूरा नहीं कर सकी है. बता दें 21 दिसंबर 1999 को अदालत ने हवलदार को पेश होने का आदेश दिया था. लेकिन उस वह बीच में पेश नहीं हुए थे. इसके बाद कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया था. (Police Constable Bribe)



