J&K Election: बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र, अमित शाह बोले- अब धारा 370 की वापसी कभी नहीं होगी, हम ऐसा होने नहीं देंगे
Jammu Kashmir Assembly Election : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आज अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा था और रहेगा। इसमें कोई संशय नहीं है। यह राज्य हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। शाह ने कहा कि 2014 से 2024 का ये कालखंड गौरवशाली रहा है। जब जम्मू-कश्मीर और भारत का इतिहास लिखा जाएगा, जम्मू-कश्मीर को स्वर्णिम अक्षरों से अंकित किया जाएगा।
यह भी पढ़े :- Vinesh Phogat Joins Congress : कांग्रेस में शामिल होने के बाद बोलीं विनेश – अपनी बहनों के साथ खड़ी रहूंगी
अमित शाह ने कहा कि 10 साल में जम्मू-कश्मीर में हमने मैक्सिमम टेररिज्म से मैक्सिमम टूरिज्म देखा है। शाह ने कहा कि धारा 370 इतिहास बन चुकी है। वह कभी वापस लौटकर नहीं आ सकती है। उसी के चलते अलगाववाद की विचारधारा युवाओं को आतंकवाद की राह में धकेलती थी।
जम्मू-कश्मीर हमेशा भारत का हिस्सा था है और रहेगा
उन्होंने कहा कि 2014 से लेकर 2024 तक ये दस साल जम्मू-कश्मीर की शांति और विकास के रहे. 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद-370 को नरेंद्र मोदी सरकार खत्म किया. अनुच्छेद-370 युवाओं के हाथ में किताब की जगह हथियार पकड़ाता था. जम्मू-कश्मीर हमेशा भारत का हिस्सा था है और रहेगा. अमित शाह ने कहा कि आज देशभर के बच्चे जम्मू-कश्मीर पढ़ने आ रहे हैं. 6 हजार करोड़ की लागत से दो AIIMS खोले गए हैं. 22 हजार करोड़ की लागत वाला हाइड्रो प्रोजेक्ट पूरा किया जा रहा है. (Jammu Kashmir Assembly Election )
संकल्प पत्र जारी करने से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा, मोदी सरकार में जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास का नया दौर शुरू हो रहा है. जम्मू-कश्मीर अब आतंकवाद के केंद्र से पर्यटन के केंद्र में तब्दील हो गया है. मैं अपने दो दिवसीय दौरे पर जम्मू के लिए रवाना हो रहा हूं. वहां मैं पार्टी के संकल्प पत्र का विमोचन करूंगा. कल कार्यकर्ता सम्मेलन में अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत करूंगा. (Jammu Kashmir Assembly Election )



