Google Analytics —— Meta Pixel

Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, हथियारबंद समूहों के बीच फायरिंग में 5 की जान गई

Manipur Violence : मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है. यह हिंसा शनिवार (7 सितंबर) को जिरीबाम जिले में भड़की जहाँ हुई हिंसा ने पांच लोगों की जान ले ली पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह सो रहा था, वहीं बाद में हुई गोलीबारी में चार हथियारबंद लोग मारे गए।

यह भी पढ़े :- Bank Holidays : इस महीने छुट्टियों की भरमार, निपाटले पेंडिंग काम, कब-कब बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी लिस्‍ट

उन्होंने आगे कहा कि उग्रवादी जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर एक सुनसान स्थान पर अकेले रहने वाले व्यक्ति के घर में घुसे और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर पहाड़ियों में युद्धरत समुदायों के हथियारबंद लोगों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसमें तीन पहाड़ी उग्रवादियों सहित चार हथियारबंद लोगों की मौत हो गई।

हमले से लोगों में फैली दहशत
पुलिस ने बताया कि गांव पर अचानक हुए हमले से लोगों में दहशत फैल गई, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। मृत महिला की पहचान 31 वर्षीय नंगबाम सुरबाला देवी के रूप में हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हालात को स्थिर करने के लिए राज्य और केंद्रीय इकाइयों सहित सुरक्षाबलों को क्षेत्र में तैनात किया गया है। (Manipur Violence)

दूसरी तरफ, इंफाल वेस्ट और इंफाल ईस्ट में देर रात भीड़ ने मणिपुर राइफल्स हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया। गुस्साई भीड़ सुरक्षाबलों से हथियार छीनना चाहती थी। पुलिस ने CRPF जवानों के साथ मिलकर जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने पैलेट गन से कई राउंड फायरिंग की। मॉक बम और आंसू गैस के गोले भी दागे।सुरक्षाबलों और भीड़ के बीच रातभर संघर्ष चला। 5 लोगों के घायल होने की खबर है। उन्हें JNIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक हथियार या गोला-बारूद लूटे जाने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, दोनों जगहों पर हिंसा में मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। (Manipur Violence)

Back to top button
error: Content is protected !!