पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की पत्नी कमला देवी का निधन, सीएम ने व्यक्त किया शोक

Tamradhwaj Sahu Wife Passes Away : पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पत्नी का देहांत हो गया है। ताम्रध्वज साहू की पत्नी कमला देवी साहू एक निजी अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से भर्ती थी। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। 72 वर्षीय कमल साहू पिछले कुछ महीनो से अस्वस्थ चल रही थी।
यह भी पढ़ें:- आज रायपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय, पढ़ें पूरी खबर
आज दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व गृहमंत्री की पत्नी के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया है। आज उनकी पत्नी की अंतिम संस्कार के दौरान भी कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहेंगे। (Tamradhwaj Sahu Wife Passes Away)
सीएम विष्णु देव साय ने शोक व्यक्त किया और ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। (Tamradhwaj Sahu Wife Passes Away)



