Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar : शासकीय चिकित्सालय को स्टेट बैंक ने प्रदान की 5 व्हीलचेयर, 5 स्ट्रेचर और 20 सीलिंग फैन

Balodabazar News : बलौदाबाजार स्टेट बैंक की मुख्य शाखा ने सीएसआर (कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) योजना के अंतर्गत बलौदाबाजार के शासकीय चिकित्सालय को 5 व्हीलचेयर, 5 स्ट्रेचर और 20 सीलिंग फैन प्रदान किए। इस अवसर पर भोपाल मंडल नेटवर्क 3 के महाप्रबंधक रामकुमार तिवारी और मुख्य प्रबंधक देवेंद्र कुमार दुबे ने जिला कलेक्टर दीपक सोनी की उपस्थिति में सीएमएचओ डॉ. राजेश अवस्थी और सिविल सर्जन डॉ. कमलेश टेमबुरने को सामग्री सौंपी।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : देर रात उप मुख्यमंत्री अरुण साव अध्ययन दौरे पर अमेरिका रवाना

इस मौके पर कलेक्टर दीपक सोनी ने स्टेट बैंक की बलौदाबाजार (Balodabazar ) मुख्य शाखा और अम्बेडकर शाखा के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि यह सामग्री चिकित्सालय के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। उन्होंने बैंक के इस सामाजिक योगदान को सराहा और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस प्रकार का सहयोग मिलता रहेगा।

यह भीा पढ़े :- Damini जान बच जाएगी आपकी, आकाशीय बिजली से करेगा अलर्ट, एंड्रॉइड मोबाईल पर आप आसानी से कर सकते हैं डाउनलोड

महाप्रबंधक रामकुमार तिवारी ने बताया कि स्टेट बैंक हमेशा से ही जनहित के कार्यों में आगे रहा है और जब भी स्थानीय शाखाओं के माध्यम से कोई मांग आती है, उसका त्वरित क्रियान्वयन किया जाता है। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यों के प्रति तत्पर रहने की बात कही।

इस कार्यक्रम में चीफ मैनेजर एएमसीसी तपेदार, अम्बेडकर शाखा की प्रबंधक सोनम कुमारी और मुख्य प्रबंधक देवेंद्र कुमार दुबे भी विशेष रूप से उपस्थित थे। (Balodabazar )

Back to top button
error: Content is protected !!