Google Analytics —— Meta Pixel

CM Jandarshan: मुख्यमंत्री निवास में 12 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

CM Jandarshan: मुख्यमंत्री निवास में हर सप्ताह गुरुवार को आयोजित होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम 12 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश देते हैं।

यह भी पढ़े :- Aluminium Plant Accident: हादसे से परिवारों को कंपनी देगी 15-15 लाख रुपए, घायल को मिलेगा 3 लाख रूपए

मुख्यमंत्री साय के कार्यकाल में पहला जनदर्शन 27 जून को हुआ था, उसके बाद 3 जुलाई को दूसरा जनदर्शन (CM Jandarshan) आयोजित हुआ था। इसके बाद 10 जुलाई को केंद्रीय वित्त आयोग की टीम के आगमन के कारण जनदर्शन स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद 25 जुलाई, 22 अगस्त, और 29 अगस्त को भी जनदर्शन स्थगित रहा था।

यह भी पढ़े :- राहुल गांधी और कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, बोले- देश की एकता के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता

जनदर्शन (CM Jandarshan) कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लोग अपनी समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री के पास आते हैं। समस्याओं का समाधान होने के बाद उनकी जानकारी जनसंपर्क विभाग के पोर्टल पर अपडेट की जाती है। जनदर्शन में किए गए आवेदन की स्थिति ऑनलाइन जनदर्शन पोर्टल https://jandarshan.cg.nic.in पर टोकन नंबर से देखी जा सकती है।

Back to top button
error: Content is protected !!