आज और कल कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस का आयोजन, CM विष्णुदेव साय करेंगे समीक्षा
Collector SP Conference 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 और 13 सितंबर को राजधानी रायपुर में कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस लेंगे। राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित इस कॉन्फ्रेंस के पहले दिन मुख्यमंत्री जिलों के कलेक्टर और संभाग के कमिश्नर से राज्य-केंद्र सरकार की अलग-अलग जनकल्याणकारी योजनाओं समेत कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वहीं कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन यानी 13 सितंबर को मुख्यमंत्री कलेक्टर और संभागायुक्त, SP और पुलिस महानिरीक्षक के साथ जिलों में कानून व्यवस्था समेत विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करेंगे। कलेक्टर कॉन्फ्रेंस राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में होगी।
यह भी पढ़ें:- Ayushman Yojana: आयुष्मान भारत में बुजुर्गों का होगा फ्री इलाज, मोदी सरकार का बड़ा फैसला, पढ़े पूरी खबर
वहीं नेशनल लोक अदालत 21 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने सभी न्यायाधीशों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस गति से न्यायालय में लंबित मामलों की संख्या बढ रही है, उसमें यह जरूरी है कि लोक अदालतों के आयोजन में राजीनामा योग्य मामलों का पक्षकारों की आपसी सहमति से विधि सम्मत निराकरण करने का सभी संभव प्रयास किया जाए। चीफ जस्टिस ने कहा कि लोक अदालतों के माध्यम से निराकृत प्रकरणों का लाभ जहां मामले के दोनों पक्षकारों को मिलता है। (Collector SP Conference 2024)
लंबित प्रकरणों पर ध्यान देने के निर्देश
उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों के निराकृत होने से न्यायालयों में भी लंबित मामलों की संख्या कम होती है, जिससे न्यायालय के पीठासीन अधिकारी राजीनामा योग्य मामलों से हटकर अन्य प्रकृति के लंबित मामलों को निराकृत करने में न्यायालयीन कार्य दिवसों में अधिक समय दे पाते हैं। उन्होंने 21 सितंबर 2024 को आयोजित होने जा रही नेशनल लोक अदालत में राजीनामा प्रकृति के सभी सिविल, आपराधिक और अन्य प्रकरणों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में चिन्हांकित कर विधिवत निराकृत करना साथ-ही-साथ न्यायालयों में 5 और 10 साल से ज्यादा समय से लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। (Collector SP Conference 2024)



