Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के इस जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 युवतियों समेत 10 आरोपी गिरफ्तार

Sex Racket in Kawardha: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने दबिश देकर जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। दरअसल, कोतवाली पुलिस की स्पेशल टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान 8 युवतियों और दो युवकों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवतियों में कुछ बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और मध्यप्रदेश के डिंडौरी की रहने वाली हैं, जिन्हें एजेंट के जरिए बुलाया जाता था। फिलहाल सभी आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : कांग्रेस की पद यात्रा पर बोली भाजपा – पद यात्रा नही माफी यात्रा निकाले कांग्रेस

पुलिस के मुताबिक कवर्धा के वार्ड-17 खुंटू नर्सरी में साहूजी नगर में रहने वाली कौशिल्या कुर्रे और राजनांदगांव बाइपास के रहने वाले किरण पनागर अपने-अपने घर में बाहर से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार का धंधा चला रहे थे, जिसकी सूचना मिलने पर उप निरीक्षक शांता लकड़ा के नेतृत्व में अलग-अलग टीम ने खुंटू नर्सरी में कौशिल्या कुर्रे के घर और राजनांदगांव बाइपास में किरण पनागर के घर में दबिश दी। इस दौरान आरोपी कौशिल्या के घर के अंदर से 3 युवतियां और कुछ पुरुष संदिग्ध हालत में मिले। वहीं किरण पनागर के घर में 4 युवतियां और दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। इस दौरान कुछ युवक फरार होने में कामयाब हो गए। (Sex Racket in Kawardha)

रायपुर में भी हुआ था सेक्स रैकेट का खुलासा

कवर्धा थाना प्रभारी लालजी सिन्हा के मुताबिक युवतियों को अलग-अलग शहर से एजेंट के थ्रू बुलाया जाता था। फिलहाल युवतियों को लाने वाला एजेंट फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इससे पहले 18 जुलाई को राजधानी रायपुर में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश हुआ था। दरअसल, एक घर में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। पुलिस ने मौके से एक महिला और 4 पुरुषों को गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक रायपुर से सटे मुजगहन में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। ऐसे में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की थी। (Sex Racket in Kawardha)

Back to top button
error: Content is protected !!