Google Analytics —— Meta Pixel

अमेरिका दौरे पर डिप्टी CM अरुण साव, वॉशिंगटन में सड़क और भवन निर्माण कार्यों को देखा

Arun Sao in Washington: डिप्टी CM और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव अभी अमेरिका में अध्ययन प्रवास पर हैं। इस बीच उन्होंने वॉशिंगटन में सड़क और भवन निर्माण स्थलों का दौरा कर कामों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण स्थलों पर आर्किटेक्ट्स और इंजीनियरों से चर्चा कर निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री, धातु (Metal) और मशीनरी की जानकारी ली। डिप्टी CM ने वहां विशेषज्ञों के साथ बैठक कर सड़क और भवन निर्माण की नई तकनीकों समेत निर्माण परियोजनाओं के अलग-अलग चरणों का अध्ययन किया। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह भी इस दौरान उनके साथ थे।

यह भी पढ़ें:- प्रगति के साथ-साथ आदिवासी संस्कृति का संरक्षण भी जरूरी: CM वष्णुदेव साय

डिप्टी CM साव ने वॉशिंगटन में निर्माण कार्यों के विशेषज्ञों के साथ बैठक कर नई निर्माण तकनीकों और यू.एस.ए. (USA) में सड़क समेत भवन निर्माण परियोजनाओं की प्लानिंग से लेकर निर्माण तक चरणबद्ध रूप से उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी ली। वहां बिम (BIM) कम्प्यूटर सिस्टम से भवन और अधोसंरचना का कम्प्यूटर में संपूर्ण डिजाइन तैयार किया जाता है, जिससे न सिर्फ उनके निर्माण में लगने वाली सामग्री (Material) और लागत का सटीक आंकलन होता है, बल्कि बाद में होने वाले मेंटेनेंस(Maintenance) के काम में भी मदद मिलती है। (Arun Sao in Washington)

डिप्टी CM साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अच्छी गुणवत्ता की टिकाऊ सड़कों और भवनों के निर्माण के लिए अमेरिका में प्रचलित नई तकनीकों और उपायों का विस्तृत अध्ययन कर लोक निर्माण विभाग में लागू करने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने वॉशिंगटन में विशेषज्ञों से कार्यस्थलों पर निर्माण श्रमिकों के स्वास्थ्य समेत सुरक्षा उपायों की जानकारी ली। डिप्टी CM ने सड़कों के पास स्थित रिहायशी इलाकों को ध्वनि प्रदूषण से बचाने के लिए किए जाने उपायों का भी अध्ययन किया। USA में सड़क निर्माण और भवन निर्माण परियोजनाओं में प्रारंभिक डीपीआर स्तर पर काफी विस्तृत अध्ययन किया जाता है, ताकि बाद में आने वाली समस्याओं और होने वाले विलंब समेत लागत में बढ़ोतरी से बचा जा सके। (Arun Sao in Washington)

Back to top button
error: Content is protected !!