Google Analytics —— Meta Pixel

Attack on Donald Trump : डोनाल्ड ट्रंप को फिर से मारने की कोशिश, नजदीक में गोलीबारी, मचा हंगामा

Attack on Donald Trump : अमेरिका के फ्लोरिडा वेस्ट पाम बीच में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गोल्फ क्लब के पास गोलीबारी हुई. इस दौरान ट्रंप क्लब के अंदर ही मौजूद थे. वहीं घटना के बाद एफबीआई ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्रयास किया गया था. इससे पहले रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप पर जुलाई में हमला किया गया था, जिसमें गोली लगने से वह घायल हो गए थे.

यह भी पढ़े :- Haryana Election : सीएम पद को लेकर भाजपा के भीतर खींचतान, अनिल विज ने सीएम की कुर्सी पर ठोका दावा, बोले- मैं सबसे सीनियर

वहीं गोलीबारी के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं. अमेरिकी सीक्रेट एजेंसी के एजेंटों ने बताया कि जहां ट्रम्प खेल रहे थे, वहां से लगभग 400 गज की दूरी पर झाड़ियों के बीच एक एके-47 भी बरामद किया गया है.

पुलिस हिरासत में संदिग्ध

पाम बीच काउंटी शेरिफ रिक ब्रैडशॉ ने कहा कि संदिग्ध को देखते ही एक एजेंट ने गोलीबारी की. जिससे बंदूकधारी की रायफल गिर गई. वह दो बैकपैक, निशाना लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक स्कोप और एक गोप्रो कैमरा के साथ हथियार छोड़कर एक एसयूवी में भाग गया. बाद में उस व्यक्ति को पड़ोसी काउंटी में हिरासत में ले लिया गया.

पहले भी हो चुका हमला

इससे पहले 13 जुलाई को, पेंसिल्वेनिया के बटलर में एक रैली में हत्या (Attack on Donald Trump) के प्रयास के दौरान ट्रंप को गोली मार दी गई थी. यह गोली उनके कान को छूती हुई निकल गई थी. जिसके आठ दिन बाद, डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति जो बाइडेन चुनावी रेस से हट गए, जिससे उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को पार्टी का उम्मीदवार बनने का रास्ता मिल गया था.

कमला हैरिस ने दिया बयान

ट्रंप के करीब हुए हमले को लेकर डेमोक्रेट पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस का भी जवाब सामने आया है। कमला ने कहा कि उन्हें फ्लोरिडा में पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प और उनकी संपत्ति के पास गोलीबारी की खबरों के बारे में जानकारी दी गई है। उन्हें खुशी है कि वह सुरक्षित हैं। अमेरिका में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। वहीं, व्हाइट हाउस की तरफ से कहा गया कि उन्हें यह जानकर राहत मिली है कि डोनाल्ड ट्रंप सुरक्षित हैं। (Attack on Donald Trump)

Back to top button
error: Content is protected !!