Google Analytics —— Meta Pixel

Mid Brain Workshop: रायपुर की बिटिया ने नोएडा में दिखाया अद्भुत टैलेंट

Mid Brain Workshop: रायपुर की बिटिया और तिल्दा के बेटे ने नोएडा के स्कूलों में अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय संस्था ए टू जेड स्टडी एब्रॉड द्वारा आयोजित मिडब्रेन वर्कशॉप (Mid Brain Workshop) में, इन बच्चों ने मिडब्रेन तकनीक और स्पीड रीडिंग का अद्भुत डेमो दिया।

यह भी पढ़े :- Global Renewable Energy : मुख्यमंत्री साय ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एंड एक्सपो में हुए शामिल

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने आँखों में पट्टी बांधकर पढ़ने का प्रदर्शन कर सभी को चौंका दिया। इन बच्चों ने न केवल अपनी क्षमताओं को साबित किया, बल्कि नोएडा के स्कूलों में मिडब्रेन रोल मॉडल के रूप में उभर कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया।

यह भी पढ़े :- Durg to Visakhapatnam Vande Bharat : छत्तीसगढ़ को मिली दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस, PM ने दिखाई हरी झंडी

रायपुर के डी.डी. नगर स्थित संस्था में मिडब्रेन विशेषज्ञ और ट्रेनर डॉ. राजेन्द्र वर्मा और संगीता साहू द्वारा बच्चों को मिडब्रेन और स्पीड रीडिंग की ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे उनकी मेमोरी शार्प होती है और बौद्धिक विकास होता है।

इन बच्चों ने यह सिद्ध कर दिया है कि रायपुर के छात्र भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बना सकते हैं और अन्य राज्यों के बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकते हैं। यह छत्तीसगढ़ और रायपुर के लिए एक गौरवशाली क्षण है। (Mid Brain Workshop)

Back to top button
error: Content is protected !!