PM नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज, केंद्रीय गृहमंत्री ने खास तरीके से किया बर्थडे विश

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (17 सितंबर 2024) अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। वे लगातार 3 बार भारत के प्रधानमंत्री बनने वाले पहले गैर-कांग्रेस नेता हैं। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें खास तरीके से बर्थडे विश किया है। शाह ने कहा कि अपने अथक परिश्रम, साधना और दूरदर्शिता से देशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले और भारत का गौरव बढ़ाकर विश्व में नई प्रतिष्ठा दिलाने वाले जनप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
यह भी पढ़ें:- Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष आज से शुरू, जानें श्राद्ध कर्म का उत्तम समय और विधि
गृहमंत्री शाह ने कहा कि PM मोदी ने अपने दशकों लंबे सार्वजानिक जीवन में राष्ट्र के लिए त्याग और समर्पण के नए मानदंड स्थापित किए हैं। देश में लंबे समय के बाद राष्ट्रप्रथम के विचार को पुनर्स्थापित करने का काम मोदी जी ने किया। संगठन से लेकर सरकार के सर्वोच्च शिखर तक की उनकी यात्रा में जनकल्याण और समाज के हर आयु-वर्ग की चिंता सर्वोपरि रही है। PM मोदी ने देश के जरूरतमंदों को न सिर्फ सशक्त बनाया, बल्कि ‘विकसित भारत’ के निर्माण के संकल्प से पूरे देश को जोड़ने का काम किया। ऐसे दूरदर्शी राजनेता के मार्गदर्शन में देशहित के कार्यों में सहभागी बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। (PM Modi Birthday)
दुनिया भर में शांति, करुणा और संवेदना की प्रेरणा: शाह
उन्होंने कहा कि PM मोदी ने ‘नए भारत’ के विजन के साथ विरासत से लेकर विज्ञान तक को जोड़ा है। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और जनकल्याण के संकल्प से कई असंभव से लगने वाले कार्यों को संभव बनाकर गरीब कल्याण के नए कीर्तिमान रचे हैं। प्रधानमंत्री के रूप में देश को एक ऐसे निर्णायक नेता मिले हैं, जिन्होंने देश की सुरक्षा से लेकर वंचितों के जीवन में बदलाव लाकर उन्हें मुख्यधारा में लाने के काम किए। देशवासियों का आत्मगौरव बढ़ाने के साथ-साथ उनके नेतृत्व में भारत के प्रति वैश्विक दृष्टिकोण भी बदला है। समुद्र की गहराई से लेकर अंतरिक्ष की ऊंचाई तक देश का मान बढ़ाने वाले PM मोदी दुनिया भर में शांति, करुणा और संवेदना की प्रेरणा हैं। (PM Modi Birthday)




