Google Analytics —— Meta Pixel

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से खेल महोत्सव का आयोजन, 829 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Rashtriya Swayamsevak Sangh: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रायपुर महानगर की ओर से 15 सितंबर को खेल महोत्सव संपन्न कराया गया। कोटा के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में आयोजित हुए खेल महोत्सव में सभी 14 नगरों के 829 खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेल में हिस्सा लिया। खेल महोत्सव में सभी आयु वर्ग के आधार पर खेल खिलाए गए। बाल स्वयंसेवकों के लिए जहां बॉल पास और मंडल खो थे। वहीं युवाओं ने कब्बड़ी और लक्ष्य भेद में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। बाल और युवओं के साथ प्रौढ़ खिलाड़ियों के लिए कुर्सी दौड़ और चम्मच दौड़ के खेल आयोजित किए गए थे।

यह भी पढ़ें:- दलित बस्ती में दबंगों ने लगाई आग, 21 घर जलकर खाक, खौफ के बीच कटी रात, पढ़े पूरी खबर

मंच में मुख्य अतिथि के रूप में सौरभ सोनी, जो सी.ए. और क्रीड़ा भारती के कोषाध्यक्ष और महानगर संघचालक महेश बिड़ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना के साथ हुआ। इसके बाद सभी 14 नगरों से आई 70 टीमों ने घोष के साथ भव्य परेड किया। सुबह 9 बजे खेल के उद्घाटन से लेकर शाम 6 बजे तक खेल महोत्सव संपन्न हुआ। सभी के लिए अल्पाहार और भोजन की व्यवस्था की गई थी। बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से इस तरह का आयोजन समय-समय पर किया जाता है। (Rashtriya Swayamsevak Sangh)

खेल का नाम- बाल पास

प्रथम स्थान- कृषक नगर
द्वितीय स्थान- पुरानी बस्ती

खेल नाम- मंडल खो

प्रथम स्थान- देवेंद्र नगर
द्वितीय स्थान- विवेकानंद नगर

खेल का नाम- कबड्डी (युवा)

प्रथम स्थान- विवेकानंद नगर
द्वितीय स्थान- शंकर नगर

खेल का नाम- लक्ष्य भेद

प्रथम स्थान- शंकर नगर
द्वितीय स्थान- सावरकर नगर (Rashtriya Swayamsevak Sangh)

खेल का नाम- कुर्सी दौड़ (प्रौढ़ वर्ग)

प्रथम स्थान- सीताराम जी, दीनदयाल नगर
द्वितीय स्थान- भोजराज जी, विवेकानंद नगर

खेल का नाम- चम्मच दौड़

प्रथम स्थान- सोहन जी, तात्या टोपे नगर
द्वितीय स्थान- मनोज जी, तात्या टोपे नगर (Rashtriya Swayamsevak Sangh)

Back to top button
error: Content is protected !!