छत्तीसगढ़ में नहीं बढ़ाए जाएंगे सीमेंट के दाम, उद्योग मंत्री की सीमेंट उद्योगपतियों को दो टूक

Chhattisgarh Cement Price: छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सीमेंट के दामों में पिछले दिनों हुई बढ़ोतरी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर तेलीबांधा स्थित उद्योग भवन में प्रदेश के सभी सीमेंट कंपनियों के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री देवांगन ने कंपनियों के प्रमुखों से सीमेंट के बढ़ाए गए दरों को लेकर विस्तार से बातचीत की। मंत्री देवांगन ने इस दौरान कहा कि सीमेंट के दर को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। मंत्री ने कहा कि दर बढ़ने से हर वर्ग की चिंता बढ़ गई है। मंत्री देवांगन ने बैठक में स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी तरह से सीमेंट की दर बढ़ने से पहले सरकार की परामर्श जरुर लेंगे। बिना परमर्श के रेट बढ़ाने से हर वर्ग की परेशानी बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें:- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दी मीडिया को सलाह, कहा- व्यक्ति केंद्रित दृष्टिकोण से ना करें काम
मंत्री देवांगन ने कहा कि हाल ही प्रदेश में साढ़े 8 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए हैं। आने वाले दिनों और भी PM आवास के साथ-साथ अभी निर्माण एजेंसियों के माध्यम से प्रदेश भर में निर्माण कार्य शुरू किए जा रहे हैं। ऐसे में अगर दर बढ़ाना गलत है। अक्सर मानसून में निर्माण के कार्य कम हो जाते हैं। इस वजह से सीमेंट की खपत कम हो जाती है। आने वाले दिनों में जैसे ही निर्माण कार्य शुरू होंगे। खपत फिर बढ़ जाएगी। मंत्री देवांगन ने दो टूक कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार उद्योगों के लिए बहुत ज्यादा गंभीर है। उद्योगों को किस तरह और बेहतर माहौल मिल सके इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। (Chhattisgarh Cement Price)
बैठक के बाद उद्योग मंत्री ने दी जानकारी
बैठक में वाणिज्य उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, CSIDC के एमडी विश्वेश कुमार, पर्यावरण और आवास विभाग के सचिव अंकित आनंद, पर्यावरण संरक्षण के सचिव सदस्य अरूण प्रसाद समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के बाद उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि प्रदेश में सीमेंट की बढ़ी हुई कीमत वापस हो गई है। CM विष्णुदेव साय ने मामले को गंभीरता से लिया था। उनके निर्देश पर सीमेंट फैक्ट्री संचालकों की बैठक ली। साथ ही सरकार की परामर्श के बिना सीमेंट के दाम नहीं बढ़ाने के निर्देश दिए। सभी सीमेंट फैक्ट्री ने कीमत वापस लेने पर सहमति दी है। (Chhattisgarh Cement Price)



