Google Analytics —— Meta Pixel

मौत की सजा देने का अधिकार पुलिस को किसने दिया?: PCC चीफ दीपक बैज

Baij on Kawardha incident: कवर्धा की घटना को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान जारी है। इस बीच PCC चीफ दीपक बैज ने फिर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री विजय शर्मा का जिला कवर्धा जल रहा है। पुलिस और जिला प्रशासन चाहती तो घटना रोक सकती थी, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी थी। ग्रामीणों को बुरी तरह पीटा गया है। एक की मौत हो गई। मौत की सजा देने का अधिकार पुलिस प्रशासन को किसने दिया? अंग्रेजी हुकूमत की तरह काम किया जा रहा है। जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- कवर्धा हिंसा मामले में साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर और SP को हटाया, पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने कहा कि हमने न्यायिक जांच और गृहमंत्री विजय शर्मा को बर्खास्त करने की मांग की है। साथ ही कल यानी 21 सितंबर को बंद बुलाया है। अपराध की वजह से प्रदेश की जनता में डर का माहौल है। इसलिए हमने कल शांतिपूर्वक बंद बुलाया है। वहीं कवर्धा मामले को लेकर राज्यपाल रमेन टेका से मुलाकात के लिए समय मांगा है। कवर्धा के लोहारीडीह मामले में मृतक शिवप्रसाद साहू की बेटी ने पिता की लाश को फिर निकालकर पोस्टमार्टम किए जाने की मांग शासन से की है। विष्णुदेव सरकार कितनी निर्दयी हो चुकी है। अगर शिवप्रसाद को समय पर न्याय दिया जाता तो इतनी बड़ी हिंसा आगजनी की वारदात नहीं होती। पुलिस कस्टडी में प्रशांत साहू की मौत नहीं होती। इस सरकार के हाथ खून से रंगे हुए हैं, जिसकी नाफरमानी के चलते पूरा प्रदेश जल रहा है। (Baij on Kawardha incident)

सरकार की नाकामियों से जनता आक्रोशित: बैज

PCC चीफ बैज ने कहा कि विष्णुदेव सरकार की नाकामियों से जनता आक्रोशित है। कवर्धा में हुए दोहरे हत्याकांड और पुलिस द्वारा प्रशांत साहू की हत्या के खिलाफ कांग्रेस विशाल प्रदर्शन करेगी। ऐसे में प्रदेशभर में बढ़ते हिंसक और अपराधों को लेकर आइए आवाज उठाएं, न्याय की मांग करें। बैज ने आगे कहा कि जंगलों में आदिवासी सुरक्षित नहीं, बलौदाबाजार में सतनामी समाज को टारगेट किया। फिर यादव और अब साहू समाज को टारगेट कर रहे हैं। आखिर गृहमंत्री विजय शर्मा चाहते क्या हैं? किस बात का बदला निकाल रहे हैं? आए दिन चाकूबाजी की घटना से राजधानी शर्मसार है। सड़क पर खून है और पुलिस अपने थाने तक सीमित है। बलौदाबाजार के बाद कवर्धा जिले में भी प्रशासन का फेलियर सामने आया है। (Baij on Kawardha incident)

Back to top button
error: Content is protected !!